Wednesday, 14 June 2017

SUBHASH BOSE

पार्क मैदान में युवक कांग्रेस के अधिवेशन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने कहा तो फिर क्या हमें बैलगाड़ी के बीते युग की ओर वापस जाना है? आत्मा के पाखण्ड को इतना पुष्ट किया जा रहा है कि भौतिक संस्कृति और फौजी प्रशिक्षण की उपेक्षा करके भी उन्हें लगता है सब ठीक चल रहा है। इस पावन भूमि के लिए मठ और आश्रम की कल्पना जोई नई नहीं है। सन्यासियों और सुपात्रों को इस माट्टी में सदैव आदर का स्थान प्राप्त होता रहा है और आगे भी होता रहेगा । परन्तु मैं युवाओं को चेतावनी देता हूँ कि यदि एक आधुनिक , स्वतंत्र , सुखी और शक्ति -सम्पन्न भारत का निर्माण करना है , तो हमें इस मंडली का अनुशरण नहीं करना है। इसके लिए पुरातन प्रभाव से मुक्त होकर नवयुग का शंख फूंको। 
क्या बताया भला कवि ने------ 
पार्क मैदान मैं सुभाष नै ये अपने विचार सुनाये रै।।
युवाओं को ललकारया उसनै क्रांति के नारे गूँजाये रै।।
1
बोस नै युवा संगठन का उड़ै मतलब समझाया था
निठल्ले बेजान युवाओं का यो संगठन नहीं बताया था
सामाजिक सेवासंघ भी कोण्या बोस नै पाठ पढ़ाया था
अंग्रेज राज का विरोधी धधकता अंगार सुझाया था
रूस चीन जर्मनी के किस्से उड़ै पूरे खोल कै बताये रै।।
2
बोल्या अंग्रेजों नै चौतरफा करदी घेरेबंदी म्हारी वीरो
इम्पीरियल बैंक नै देश की करदी नाके बंदी भारी वीरो
कर्ज देने की करी मनाही जनता घणी दुख पारी वीरो
अंग्रेजों तैं छुटकारा पाल्यो ये देगे देश मैं बुहारी वीरो
ठारा सौ सत्तावन मैं भी संघर्ष के बिगुल बजाये रै।।
3
या आवाज बोस की उठी ऊंचे स्तर तलक बताई
साबरमती अर अरविंद के मतां पै सवाल उठाई
आधुनिक स्वतंत्र सुखी देश की या तीजी राह दिखाई
मठ आश्रम बीते समों की उनको सब बात समझाई
पुराने तैं मुक्त होवण नै नवयुग का शंख बजाया रै।।
4
युवकों के दिलो दिमाग मैं सुभाष पूरी तरियां छाग्या रै
भगत सिंह जतीनदास  इनका दस्ता मंच पै आग्या रै
दाढ़ी मूंछों आला नौजवान उड़ै पूरे पण्डाल नै भाग्या रै
सिर्फ अहिंसा के राह पै वो भगत सिंह सवाल ठाग्या रै
कहै रणबीर बरोणे आला सुण कै सुभाष मुस्कुराये रै।।

कृष्ण चंद शर्मा सिसाना सिंह के साथ थे

पंडित श्री कृष्ण चंद शर्मा सिसाना से फ़ौजी मेहर सिंह के साथ थे । दोनों लिखारी थे। कई बार आपस में बातचीत होती उनकी। एक बार फौजी मेहर सिंह ने उनको एक बात सुनायी.
कृष्ण जी सुनले तनै दिल की आज बात सुनावां सां
गोरे भुंडे लागैं सैं इणनै मार भगाना चाहवाँ सां ।
ईष्ट इंडिया कम्पनी नै पहलम व्यापार फैलाया
राजवाड़े हुआ करैं थे एक एक पै राज जमाया
जात धर्म पै बंटे हुए आपस मैं राड़ बढ़ावां सां ।
डेढ़ सौ साल होंगे म्हारे पै इणनै पूरा राज जमाया
रेल बिछाई व्यापार खातर लूट का जाल बिछाया
ठारा सौ सतावन मैं आजादी का बिगुल बजावां सां ।
पहली जंग आजादी की कई कारणां हार गए रै
गोरयां नै कसे शिंकजे हो घने वे होशियार गए रै
भगत सिंह महात्मा गांधी लड़ते लड़ाई पावां सां ।
जावेंगे ये गोरे लाजमी आई एन ए मैं आये फौजी
छोड़ अंगरेजी सेना नै बोस गेल्याँ ये पाये फौजी
रणबीर देश की खातर जज्बा खूब दिखावां सां ।

मेहर सिंह

मेहर सिंह एक दिन मोर्चे पर लेटे लेटे सोचता है। क्या बताया भला ््
अंग्रेजां नै घणे जुल्म ढाये अपणा राज जमावण मैं ।
फूट गेरो राज करो ना वार लाई नीति अपनावण मैं ।
किसानों पर घणे कसूते अंग्रेजों नै जुल्म कमाये थे
कोल्हू मैं पीड़ पीड़ मारे लगान भी उनके बढ़ाये थे
जंगलां की शरण लिया करते ये पिंड छुटवावण मैं ।
मजदूरों को बेहाल करया ढाका जमा उजाड़ दिया
मानचैस्टर आगै बढ़ा जलूस ढाका का लिकाड़ दिया
ढाका की आबादी घटी माहिर मलमल बणावण मैं।
ठारा सौ सतावन की जंग मैं  देशी सेना बागी होगी
अंग्रेजां के हुए कान खड़े या चोट कसूती लागी होगी
आजादी की पहली जंग लड़ी गयी थी सत्तावण मैं।
युवा घने सताए गोरयां नै सारे रास्ते लांघ दिए देखो
भगत सिंह राजगुरु सुखदेव ये फांसी टांग दिए देखो
रणबीर सिंह करै कविताई या जनता जगावण मैं।

अंध विश्वास


अंधविश्वास नै भारत मैं आज पूरा उछाल दिखाया रै।।
महाकाव्य म्हारे जितने सैं सबको इतिहास बताया रै।।
1
ईश्वर की पूजा करने तैं कहते बच्चे पैदा हो ज्यावैं रै
ब्याह शादी करकै नै क्यों पति पत्नी का रगड़ा ल्यावैं रै
इसे झूठे प्रचार करकै नै यो भारत पूरा भरमाया रै।।
2
लक्ष्मी की पूजा तैं कहते अपरंपार धन मिल ज्यावै रै
फेर व्यापार लेन देन का यो झमेला समझ ना आवै रै
टीवी चैलनां नै दिन रात लक्ष्मी का घणा शोर मचाया रै।।
3
सत्यनारायण कथा तैं कहते सुख संसाधन मिल जाते
फेर काम की तलाश मैं क्यों फिरैं बदेशों तक धक्के खाते
आम जनता नै बेकूफ़ बनाकै राज अपना जमाया रै।।
4
जो किसान पस्सीना बहाकै नै सारे भारत का पेट भरै
जै मींह इंद्र पूजे तैं आवै तो किसान आत्म हत्या क्यों करै
किसान की लूट छिपावण ताहिं अंधविश्वास फैलाया रै।।
5
जै रक्षा सूत्र म्हारी सबकी रक्षा सब क्याहें तैं करता रै
तो धर्म पाखण्डी और यो नेता क्यों कमांडो लियें फिरता रै
समाज सुधारकों नै भी था अपने बखतां समझाया रै।।
6
कहैं लक्ष्मण रेखा खींच दयो उसनै दुश्मन लांघ ना सकै
सेना क्यों लाई सरहद पै इन झूठों तैं सच्चाई ना ढंकै
रणबीर बरोने आले नै सोच समझ कै छंद बनाया रै।।

ZORA SINGH

हरियाणवी रागनी
क्यूकर होगा ईब गुजारा , महँगाई नै चूस्या खून सारा, काल्लर कोरै खडया बिचारा, रोवै गरीब किसान रै।।
ठेके पै भाई धरती ले ली, 
बीज की बीज्जी थी कई थेली,
धक्का पेली कर खाद हिथाया, वो भी सारा नकली पाया, पर्ची ले दुकान पै आया, पर हाल्ली नहीं जुबान रै।।
व्यापारी लोग मजाक उड़ावै,
यों बिल नकली सै कुछ ना थ्याहवै,
ना पार बसावै जिब लाग्या धक्का, सुणकै रहग्या हक्का बक्का,यो बिल भी होसै कच्चा पक्का हो मेरे भगवान रै।।।
फेर सामणी पै आस टिकाई.,
बाड़ी बोई किमे जीरी लाई,
आईं कोन्या मानसून बैरण, पाणी बिन लाग्गी जीरी ठहरण, कपास नै खाग्यी सूण्डी जहरण कति बिगड़ लिया ज्ञान रै।।।।
ईब्बे कोन्या खत्म होई कहाणी,
कई बै मोल के लाये पाणी,
खिंचाताणी कर फसल पकाई , सोच्या करी होई मेहनत रंग ल्याई, घणी जोर की बारिश आई, मूंधे पडग्ये धान रै।।।।।
जोरासिंह सब टूटल्यी आस,
खाण नै ल्याया फेर सल्फास,
नाश हो लिया जब जी ना लिकडया, एक लाख का लाग्या रगडा, डॉक्टर गैल्यां कर लिया झगड़ा, बचा लई क्यूँ ज्यान रै।।।।।।

मेहनतकश इनसान पिटैं

   ( मेहनतकश इनसान पिटैं )
                                                              ------ रामधारी खटकड़

आज म्हारे आजाद देश म्हं मेहनतकश इनसान पिटैं
कम्पनियां के चलैं इशारे , न्यूं मजदूर - किसान  पिटैं......(टेक)

विदेशी कम्पनी गुड़गामे म्हं ,  पूरा  दमन  चलाया  था
भारी फोर्स पुलिस की ले खुद डी. सी. आगै आया था
डांगर की ज्यूं माणस पीट्टै , बिल्कुल ना  शरमाया  था
धार  खून  की  बहती  देखी ,  पाट काळजा आया था
शासकवर्ग  करै  दलाली ,  जनता  के  अरमान   पिटैं...
कम्पनियां के चलैं इशारे , न्यूं मजदूर - किसान  पिटैं....

उदारीकरण का लाकै नारा  , गोरयां नै बुलवाएं जा
लाल  किले  पै  झण्डे  नीचै  झूठे सुपन दिखाएं जा
बेकारी  और  बदहाली  अड़ै  अपणै पैर फैलाएं जा
लाठीचार्ज , आंसूगैस  और  गोली  रोज चलाएं  जा
मूर्खमण्डल मौज करै आड़ै , सरेआम गुणवान पिटैं...
कम्पनियां के चलैं इशारे , न्यूं मजदूर - किसान पिटैं...

किते - किते गोदाम सड़ैं ,  किते भूखे बच्चे रोते हैं
टूक मिलै ना पेट भराई , सुबक-सुबक कै सोते  हैं
मांस रया ना उनके तन पै , अस्थि - पंजर ठोते  हैं
कर्मां का फल बतलावणिये बीज बिघ्न का बोते हैं
ढाबयां के म्हां बर्तन मलती नन्हीं - नन्हीं जान पिटैं....
कम्पनियां के चलैं इशारे , न्यूं मजदूर- किसान पिटैं....
          ×                      ×                    ×

सही आजादी ल्यावण खातर भगतसिंह कित पावैगा
हंसकै  फांसी  चूमण  खातर ,  हटकै   ठाणा  ठावैगा
ना  कोय  चारा  चाल्लै , म्हारा धीरज कौण बंधावैगा
सबको  न्याय दिवाणे  आळा , इंकलाब  कद आवैगा
रामधारी इब जाग नींद तै , संगठन बिन तेरे गान पिटैं...
कम्पनियां के चलैं इशारे , न्यूं  मजदूर - किसान  पिटैं...

दिल्ली आल्यो


गिणकै दिये सैं बोल तीन सौ साठ दिल्ली आल्यो
यो दुखी किसान देखै थारी बाट दिल्ली आल्यो
ज्यान मरण मैं आरी क्यों तम गोलते कोन्या 
या फसल हुई बर्बाद क्यों तम तोलते कोन्या 
कति बोलते कोन्या बनरे लाट दिल्ली आल्यो
इसी नीति अपनाई किसान यो बर्बाद करया
घर उजाड़ कै म्हारा अडाणी का आबाद करया 
घना यो फसाद करया टोळ्या घाट दिल्ली आल्यो
धरती म्हारी खोसण की क्यों राह खोल दई 
गिहूं धान क्यों म्हारी बिकवा बिन मोल दई 
मचा रोल दई गया बेरा पाट दिल्ली आल्यो 
रणबीर
27.4.2015

पिरथी कामरेड

पिरथी कामरेड मेरे याद बहोत घणा आवै सै
सन कहत्तर का वाका कई बै मनै उलझावै सै
1
चंडीगढ़ संघर्ष समिति नै संघर्ष बिगुल बजाया
विक्रम पिरथी सिंह नै मेडिकल लेकै नै आया 
कई दिनां का साथ वो दिमाग ऊपर छावै सै।।
2
कुरुक्षेत्र में डिग्री फूंकी मनै जिब बेरा लाग्या था
थारा यो स्टाइल पिरथी बहोत ए घणा फ़ाब्या था
इमरजेंसी में जेल गया नहीं कति घबरावै सै।।
3
 सत्तत्तर मैं भट्टू चुनाव उड़े के रंग निराले देखे 
नौजवान साथी बहोत से उड़ै मोर्चा संभाले देखे 
गरीब का एजेंडा भट्टू मैं पार्टी पूरी ढालां ठावै सै।।
4
 बीमारी की परवाह की ना पार्टी मैं जिंदगी लाई थी
सादा खाना पीना था थारा रात दिन लड़ी लड़ाई थी 
रणबीर पार्टी क्रांति के काम आगै बढ़ाये चाहवै सै।।

इंसान ही सब कुछ


आग पहिये की खोज करी किसनै मनै कोए बतादयो रै।
खेती और बैल कद आये जग मैं पूरी बात सुनादयो रै।
सृष्टि कैसे बनी इसका यो पूरा इतिहास बतावैं देखो
एक सैल जीव बने फेर ये कई सैल जीव दिखावैं देखो
रीढ़कारी आये जमाने मैं बांदर कैसे आया सुनावैं देखो
बांदर तैं इंसान बण्या सै वैज्ञानिक पाठ पढ़ावै देखो 
इंसान नै ये खोज करी सैं कोए और होतै सुझादयो रै।
आज तलाक जो भी हुया वो करया खुद इंसान नै सारा 
फेसबुक गूगल बना दिए अजब रच दिया नजारा 
मन्दिर मस्जिद बनाये किसनै सोचना फर्ज यो म्हारा 
समाज धर्मों का निर्माता जान्या बारां और छह ठारा
भगवान गॉड मंदिर चर्च मैं बिठाये किसनै समझादयो रै।
जो भी करया इंसान नै करया फेर भी पुजते भगवान
और कोए प्राणी नहीं मान्या भगवान यो मान्या इंसान 
जित इंसान नहीं पहोंच्या ना मन्दिर उड़ै सै बियाबान 
न्यारे न्यारे देवता बनाये देखो इंसान नै लगा उनमान 
मानो तो भगवान ना तो पाथर खोल कै भेद दिखादयो रै।
इसे करकै आये दुनिया मैं न्यारे न्यारे पूजा विधान देखो 
कितै अल्लाह कितै चर्च कितै कई तरां के भगवान देखो 
मन्दिर मस्जिद मैं रेप होज्यां नहीं सुरक्षित इंसान देखो 
बिना पढ़े ना पास कराया एक  भी बच्चा नादान देखो 
रणबीर जो नहीं मानै उसनै हुया के नुक़सान गिनादयो रै।

Tuesday, 2 May 2017


दो सौ साल गोरया नै भारत गुलाम राख्या म्हारा था
गूंठे कटाये
भारत देश
यो गणतंत्र सबतै बड्डा भारत आवै कुहाणे मैं।
भगत सिंह शहीद हुये इसके आजाद कराणे मैं।
दो सौ साल गोरया नै भारत गुलाम राख्या म्हारा था
गूंठे कटाये कारीगरां के मलमल  दाब्या म्हारा था
फूट गेर कै राज जमाया कही जाती बात समाणे मैं।।
वीर आजाद हिन्द फ़ौज के ज्यान की बाजी लाई फेर
दुर्गा भाभी अंगरेजां तै जमकै आड़ै टकराई फेर
कल्पना नै ना वार लाई गोरयां पै पिस्तौल चलाणे मैं ||  
आवाज ठाई जिननै उनके फांसी के फंदे डार दिये
घणे नर और नारी देस के ये काले पाणी तार दिये
नेवी रिवोल्ट हुया बम्बी मैं अंग्रेज लगे दबाणे मैं।।
भगत सिंह सुखदेव राजगुरु देश ऊपर कुर्बान हुए
जन जन की जागरूकता अंग्रेज देखकै हैरान हुए 
हिसाब लगावैं देश भक्ति का रणबीर के गाणे मैं || 
 कारीगरां के मलमत दाब्या म्हारा था
सब रंगा का समोवश था फल मीठा चाख्या म्हारा था
भांत-भांत की खेती म्हारी नहीं ढंग फाब्या म्हारा था
फूट गेर कै राज जमाया कही जाती बात समाणे मैं।।
वीर सिपाही म्हारे देस के ज्यान की बाजी लाई फेर
लक्ष्मी सहगल आगै आई महिला विंग बनाई फेर
दुर्गा भाभी अंगरेजां तै जमकै आड़ै टकराई फेर
याणी छोरियां नै गोरयां पै थी पिस्तौल चलाई फेर
गोले लागे राजे रजवाड़यां नै अपणे साथ मिलाणे मैं।।
आवाज ठाई जिननै उनके फांसी के फंदे डार दिये
घणे नर और नारी देस के काले पाणी तार दिये
मेजर जयपाल नै लाखां बागी फौजी त्यार किये
फौज आवै बगावत पै म्हारे बड्डे नेता इन्कार किये
नेवी रिवोल्ट हुया बम्बी मैं अंग्रेज लगे दबाणे मैं।।
आजादी का सपना था सबकी पढ़ाई और लिखाई का
आजादी का सपना था सबका प्रबन्ध हो दवाई का
आजादी का सपना था खात्मा होज्या सारी बुराई का
आजादी का सपना था आज्या बख्त फेर सचाई का
हिसाब लगावां आजादी का रणबीर सिंह के गाणे मैं।।
सपना जो पूरा होगा

जो रूकै नहीं जो झुकै नहीं जो दबै नहीं जो मिटै नहीं
हम वो इंक़लाब रै जुल्म का जवाब रै।
हर शहीद का हर रकीब का हर गरीब का हर मुरीद का
हम बनें ख्वाब रै हम खुली किताब रै।
लड़ते हम इसके लिए प्यार जग मैं जी सकै
आदमी का खून कोई फेर शैतान ना पी सकै
मालिक मजूर के नौकर हजूर के रिश्ते गरूर के जलवे शरूर के
ईब छोडै नवाब रै सरूर और शराब रै।
हम मानैं नहीं हुक्म जुल्मी हुक्मरान का
युद्ध छिड़ लिया आज आदमी शैतान का
सच की ढाल लेके मशाल हों ऊंचे ख्याल करें कमाल
खिलैं लाल गुलाब रै सीधा हो जनाब रै।
मानते नहीं हम फर्क हिन्दू मुसलमान का
जानते हम तो रिश्ता इंसान से इंसान का
जो टूटै नहीं जो छूटै नहीं जो रुठै नहीं जो चूकै नहीं
ना चाहवै खिताब रै बरोबर का हिसाब रै।
भोर की आँख फेर नहीं डबडबाई होगी
कैद महलां मैं नहीं या म्हारी कमाई होगी
जो छलै नहीं जो गलै नहीं जो ढलै नहीं जो जलै नहीं
रणबीर की आब रै या नहीं मानैगी दाब रै।

Sunday, 30 April 2017





-185-

लिए कर्ज के मैं डूब, हमनै तिरकै देख्या खूब,
ना भाजी म्हारी भूख, लुटेरयां नै जाल बिछाया, हे मेरी भाण
1. ज्यों-ज्यों इलाज करया मर्ज बढ़ग्या म्हारा बेबे
  पुराने कर्जे पाटे कोण्या नयां का लाग्या लारा बेबे
  झूठे सब्जबाग दिखाये, अमीरां के दाग छिपाये
  गरीबां के भाग लिवाये, कर सूना ताल दिखाया, हे मेरी भाण
2. विश्व बैंक चिंघाड़ रहया घरेलू निवेश कम होग्या
बेरोजगारी बढ़ा दी घनी सबर म्हारा यो खत्म होग्या   म्हंगाई ना घटती सखी, गरीबी क्यों बढ़ती सखी
   जनता भूखी मरती सखी, नाज का भण्डार बताया हे मेरी भाण
3. जल जंगल और जमीन खोस लिए म्हारे क्यों
  सिरकै उपर छात नहीं दिए झूठे लारे क्यों
  आदिवासी तै मार दिया, किसानां उपर वार किया
   कारीगर धर धार दिया, बेरोजगारी नै फंख फैलाया, हे मेरी भाण
4. इलाज करणिया डाक्टर बी खुद हुया बीमार फिरै
  सुआ लवाल्यो सुवा लवाल्यो करता या प्रचार फिरै
  होगी महंगी आज दवाई, लुटगी सारी आज कमाई
  रणबीर सिंह बात बताई, खोल कै भेद बताया, हे मेरी भाण

Friday, 28 April 2017

Call to farmer

किसानों को आह्वान 
टेक :-
चुच्ची बच्चा त्यारी करल्यो रास्ता बिना लड़ाई कोण्या।।
धान पीट दिया क्यों म्हारा इब बची जमा समाई कोण्या।।
1------
सुधां खुरां यो बैरी चढ़ग्या क्यों होती हमनै जाग नहीं
जो चिंगारी दबी हुई वा बन जाती क्यों आग नहीं
बैठे रहवां ताश खेलते म्हारे बरगा कोय निर्भाग नहीं
जात गोत बांट दे हमनै इसतै जहरी कोय नाग नहीं
खूनी कीड़े खावैं चौगिरदें क्यों देता कति दिखाई कोण्या।।
2-------
कड़ तौडैगी महंगाई म्हारी यो दूध ढोल मैं घलग्या
सिर भी म्हारा जूती म्हारी टोटे का दीवा बलगया
अमरीका म्हारा खून चूसकै सांड मरखना पलग्या
बासी होगी म्हारी जवानी मेरा न्यों कालजा जलग्या
आगली पीढ़ी गाल बकैगी जै नई तस्वीर बनाई कोण्या।।
3--------
भारत का किसान मरया तो मुश्किल हिंदुस्तान बचै
डब्ल्यू टी ओ बन्दूक तानरया नहीं खेत खलिहान बचै
बिना खेती उद्योग किसा बिना उद्योग ना इंसान बचै
बिना बिजली पानी आज मुश्किल दीखै किसान बचै
आपणे पाहयां चाल पड़ां क्यों टोही इसी रही कोण्या ।।
4------
हमनै मारकै दम लेवैगी तपेदिक जात बीमारी भाई
इसका चश्मा चढ़ाकै म्हारै म्हारी खाल उतारी भाई
किसा सतरंगा खेल रचाया लिकड़या ऊत खिलारी भाई
जमा राह मैं डोब दिए ना दो आने की असवारी भाई
रणबीर गरीब अमीर तैं न्यारी दुनिया मैं लड़ाई कोण्या।।
******किसान क्रांति का समय निकला जा रहा है

1 मई

1 मई का दिन दुनिया के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है । मजदूरों ने इकट्ठे होकर अपने हकों के लिए आवाज उठाई थी। अपने खून की कुर्बानी दी थी। लाल झंडे की महिमा को स्थापित किया था। क्या बताया भला:--
मई दिवस यो एक मई नै दुनिया मैं मनाया जावै ।।
दुनिया के मजदूरो एक हो नारा यो लगाया जावै ।।
1::::::::
लड़ी मजदूरों नै कट्ठे होकै दुनिया मैं लड़ाई बेबे 
लाल झंडा रहवै सलामत छाती मैं गोली खाई बेबे
पूरी एकता दिखाई बेबे यो एहसास कराया जावै।।
2::::::::
देकै शहादत मजदूरों नै अपने हक लेने चाहे थे
कई सौ मजदूर कट्ठे होकै शिकागो के मैं आये थे
एकता के नारे लाये थे म्हारा हक ना दबाया जावै।।
3::::::::
समाजवाद की दुनिया मैं एक नई या लहर चली
चीन साथ मैं वियतनाम या हर गली शहर चली
दिन रात आठ पहर चली इतिहास मैं बताया जावै।।
4::::::::
उस दिन तैं मजदूर दिवस मेहनतकश मणाण लगे
मजदूर एकता जिंदाबाद सुन मालिक घबराण लगे
रणबीर सिंह गीत बणाण लगे एक मई नै गाया जावै।।

Tuesday, 25 April 2017

नक्सलवाद

नक्सलवाद कितै पाकिस्तान ये जवान म्हारे झोंक दिए 
अडानी अम्बानी की खात्तर ये किसान म्हारे ठोक दिए 
1
शासक तंत्र का खेल दखे नहीं म्हारी समझ मैं आया रै
देश भक्ति के  नाम पै जवान fफ्रंट उप्पर लड़वाया रै
खेत मैं किसान दोफारे के मां यो पस्सीने पोंछता पाया रै
सरहद की रुखाली कराई खेत मैं हाँगा लगवाया रै
हक मांगे जिब जिब जनता नै चढ़ा सूली की नोक दिए।
2
 दोनूंआं की देश सेवा तैं देखो अम्बानी का पेट फुलवाया 
हमनै आवाज उठाई तो दोनूं फ्रण्टों पै हमें धमकाया 
या किसी देशभक्ति जिसनै आज गरीब संकट बढ़ाया
सोचो जवानों और किसानों तमनै किसका राज बचाया
जिब हम बोलैं तो कहते ये कौन देशद्रोही भोंक दिए।
3
बेरा ना कितने किसान म्हारे ज्यान अनसमझी  मैं खोगे
म्हारे देश के भक्त बेरा ना आज कित तान कै सोगे 
हक मांगैं वे देशद्रोही देश लूटैं वे देश प्रेमी होगे
जात पात पै बांट दिए कमेरे ये बीज बिघ्न के बोगे 
म्हारे संघर्षों के सारे रास्ते बांट बांट कै देखो रोक दिए।
4
देश द्रोह करणीये वे सैं जो हक छीन रहे किसानों के
देश द्रोही भक्त बणे हांडै आज हिमाती लुटेरे शैतानों के
म्हारे देश प्रेमी किसान क्यों आज शिकार अपमानों के
मुट्ठी भर शैतान क्यों बणे शासक देश मैं इंसानों के 
कहै रणबीर छंद बनाकै ये समझा सही श्लोक दिए ।।

Wednesday, 19 April 2017

भगत सिंह

लेखक भगत सिंह को आह्वान करके क्या कहता है ------
देख ले आकै सारा हाल , क्यों देश की बिगड़ी चाल
सोने की चिडया सै कंगाल , भ्रष्टाचार नै करी तबाही 
अंग्रेज तैं लड़ी लडाई , थारी कुर्बानी आजादी ल्याई 
देश के लुटेरों की बेईमानी फेर म्हारी बर्बादी ल्याई 
क्यों भूखा मरता कमेरा , इसनै क्यूकर लूटै लुटेरा
करया चारों तरफ अँधेरा,माणस मरता बिना दवाई
चारों कान्ही आज दिखाऊँ , घोटालयां की भरमार दखे
दीमक की तरियां खावै सै समाज नै यो भ्रष्टाचार दखे
ये चीर हरण रोजाना होवें , नाम देश का जमा ड़बोवैं
लुटेरे आज तान कै सोवें, शरीफों की श्यामत आई
थारे विचारों के साथी तो डटरे सें जम्कै मैदान के माँ
गरीबों की ये लड़ें लडाई म्हारे पूरे हिंदुस्तान के माँ
भगत सिंह ये साथी थारे , तेरी याद मैं कसम उठारे
संघर्ष करेँ यो बिगुल बजारे ,चाहते ये मानवता बचाई
बदेशी कंपनी तेरे देश नै फेर गुलाम बनाया चाहवैं
मेहनत लूट मजदूर किसानों की ये पेट फुलाया चाहवैं
भारी दिल तैं साथी रणबीर, लिखै देश की सही तहरीर
भगत तनै जो बनाई तस्बीर देख जमा ए पाड़ बगाई

Tuesday, 4 April 2017

जालियाँवाला बाग हत्याकांड

जालियाँवाला बाग हत्याकांड भारत के पंजाब प्रान्त के अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर के निकट जलियाँवाला बाग में १३ अप्रैल १९१९ (बैसाखी के दिन) हुआ था। रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए एक सभा हो रही थी जिसमें जनरल डायर नामक एक अँग्रेज ऑफिसर ने अकारण उस सभा में उपस्थित भीड़ पर गोलियाँ चलवा दीं जिसमें १००० से अधिक व्यक्ति मरे और २००० से अधिक घायल हुए।
अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में 484 शहीदों की सूची है, जबकि जलियांवाला बाग में कुल 388 शहीदों की सूची है। ब्रिटिश राज के अभिलेख इस घटना में 200 लोगों के घायल होने और 379 लोगों के शहीद होने की बात स्वीकार करते है जिनमें से 337 पुरुष, 41 नाबालिग लड़के और एक 6-सप्ताह का बच्चा था। अनाधिकारिक आँकड़ों के अनुसार 1000 से अधिक लोग मारे गए और 2000 से अधिक घायल हुए।
यदि किसी एक घटना ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर सबसे अधिक प्रभाव डाला था तो वह घटना यह जघन्य हत्याकाण्ड ही था। माना जाता है कि यह घटना ही भारत में ब्रिटिश शासन के अंत की शुरुआत बनी।
१९९७ में महारानी एलिज़ाबेथ ने इस स्मारक पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी थी। २०१३ में ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरॉन भी इस स्मारक पर आए थे। विजिटर्स बुक में उन्होंनें लिखा कि "ब्रिटिश इतिहास की यह एक शर्मनाक घटना थी।"


Wednesday, 22 March 2017

चोट

चोट
या चोट मनै ,गई घोट मनै,गई फिरते जी पै लाग
ईब खेलूं मैं खूनी फाग।।
चाला होग्या गाला होग्या क्यूकर बात बताऊँ बेबे
इज्जत गंवाई चिंता लाई क्यूकर ज्यान बचाऊँ बेबे
डाकू लुटेरे फिरैं घनेरे क्यूकर गात छिपाऊं बेबे
देख अकेली करी बदफेली क्यूकर हालात बताऊँ बेबे
ना पार बसाई नहीं रोटी भाई मेरै सुलगै बदन मैं आग
ईब मैं खेलूं खूनी फ़ाग ।।
के बुझेगी भाण राहन्दे काटूँ दिन मर पड़कै हे
दिन रात परेशान हुई मैं रोऊं कोठे मैं बड़कै हे
बात बणी घणी कसूती मेरे भीतर मैं रड़कै हे
रामजी किसा खेल रचाया सोचूँ खाट मैं पड़कै हे
ये उल्टा धमकावैं मनै कुलटा बतावैं उसनै कहैं ये बेदाग
ईब मैं खेलूं खूनी फ़ाग ।।
जिस देश मैं नहीं करते सही सम्मान लुगाई का
उस देश का नाश लाजमी जड़ै अपमान लुगाई का
सारी उम्र भज्या रामजी नहीं भुगतान दुहाई का
घणा अष्टा बना दिया सै यो इम्तिहान लुगाई का
मैं तो मरली दिल मैं जरली ल्याऊं नाश जले कै झाग
ईब मैं खेलूं खूनी फाग।।
राम गाम सुनता होतै हम कति ज्यान तैं मरली
औरत ईब्बे और सताई जा या मेरे दिल मैं जरली
सबला लूटी अबला लूटी बना दासी घर मैं धरली
इबै तो और सहना होवैगा रणबीर के इतने मैं सरली
होंठ सीऊं कोण्या चुप जीऊँ कोण्या तेरा करूं सामना निर्भाग
ईब मैं खेलूं खूनी फ़ाग ।।

Friday, 17 March 2017

VOTE


चमेली पड़ौस की महिलाओं के बीच दोपहर को बात करती है ।
सभी महिलाएं महंगाई के बारे में बताती हैं । लैक्सन आगे पर महंगाई फेर
बी कम नहीं हुई । चमेली क्या कहती है ----
वोट देवां  जिब राखते हम सही गलत का ध्यान नहीं ॥
नाश करैंगे वे नेता जिनकै धोरै आज ईमान नहीं ॥
नजर घुमा कै देख लियो नित पेड़ झूठ का फलै सै
सच का तेल घलै दीवे मैं तो यो ज्ञान उजाला जलै सै
सच के दायरे मैं रहकै मन नहीं हिलाया हिलै सै
सच पै खड्या रहवै उसनै दिलां मैं जगां मिलै सै
विचार करै बुद्धि चेतन बिन चेतन मिलै ज्ञान नहीं ॥
भगत सिंह का नाम सुण्या धूम मचाई हिन्द म्हारे मैं
तेईस बरस का फांसी चढग्या सोचो कदे इस बारे मैं
सुणो आसान बात नहीं होती या ज्यान देनी आरे मैं
घर बार कति छोड़ दिया उसनै देश के प्रेम इशारे मैं  
म्हणत करकै दौलत पैदा करां समझे जां इंसान नहीं ॥
साच्ची बात कहूँ थारे तैं हम सच्चाई मंजूर करावैं
हाथ जोड़ कहूँ थारे तैं सच का साथ जरूर निभावें
सच्चाई पै चलना चाहिए सच्चाई का घर दूर बतावैं
बनावटी मिलावटी की जागां इंसानियत का नूर खिलावें
सच्चा सौदा ए बिकवावेंगे झूठ की चलै दुकान नहीं ॥
वो मानस ना किसे काम का जो सच पै सिर धुनै नहीं
अपनी कमाई का हिसाब वो बैठ कै कदे बी गिनै नहीं
वोहे मानस सदा सुख पावै सै जो बात झूठी सुनै नहीं
आज जो ठीक नहीं वो उस परम्परा का जाल बुनै नहीं
छुआछात की जो बात करै वो इंसान की संतान नहीं ॥

ढेरयां आला कुड़ता


जात पात का लेकै साहरा म्हारी खाल उतारी क्यों ।
चित बी मेरी पिट बी मेरी चलायी तलवार दुधारी क्यों। 
बढ़िया दावत होटल के मैं सारे रलमिल खावैं क्यों 
जब चालैं रेल मोटर मैं उड़ै भींटण नहीं पावैं क्यों 
नल का पानी पिया मजे मैं प्यासे ना रैह ज्यावैं क्यों
कठ्ठा कम कर कै खेतां मैं दस दिन नहीं न्हावै क्यों
गाल गली मैं पल्ला लागै न्हाकै अगत सुधारी क्यों ।
मेले के मैं धक्कम धका ओड़ै माणस कदे भींटै नहीं
रन्धती दाल भींटै म्हारै उड़द चावल मूंग भींटै नहीं
बांधी पगड़ी भींटै भारी चाद्दर दोहर खेस भींटै नहीं
हारै धरया दूध भींटै देखो धार काढ़या दूध भींटै नहीं
कुआँ भींटै जोहड़ नदी ना भींटयल कदे पुकारी क्यों।
बैठें साथ खाट भींटै नहीं भींटै सिर उप्पर ठायां तैं
सिर बुक्कल ना भींटै बिस्तरा पल मैं भींटै बिछायाँ तैं
नेजू बाल्टी डोल भींटै नहीं घड़िया भींटै ठवायां तैं
कुत्यां तक की झूठ नहीं भींटै हाथ मनुष्य के लायां तैं
सौ सौ गाल बकैं उसनै फेर देकै नै ठोकर मारी क्यों।
गाजर मूली गंठे काकड़ी हरिजनां पै उपजवावां सां
आलू गोभी मटर टमाटर अरवी शलगम खावाँ सां
सेब सन्तरे आम नारियल हाथों हाथ ले ज्यावां सां
सारी चीज भींटण आली हम कोण्या भींट बतावां सां
मुंशी राम रणबीर मिलकै बूझें म्हारी अक्कल मारी क्यों