Saturday, 30 May 2015

खेल मीडिया   का
मीडिया एक इसा बाजार तंत्र सै जिसकी दिशा निर्धारित करी जावै सै अर इसकी या दिशा लाभ मतलब मुनाफा ए या दिशा तय करै सै | मीडिया का मालिक मीडिया की विषय वस्तु मतलब इसकी सामग्री नै तय करै सै | लोगां कै  कोए  बात जंचावन की खातिर यो मीडिया खास ढंग तैं प्रोपगंडा कहो या प्रचार कहो करै सै | मीडिया की तासीर समझान की खातिर कई  छालनीयाँ महँ कै छानना पडै  सै | 
पहली छालनी सै पीस्सा ------ मालिक का पीस्सा मीडिया मैं ला गै सै | उसका मकसद सै लाभ कमाना | मीडिया के मालिक घने ओन्य क्योंकी यूं बड़े धन्ना से ठों  का खेल सै   जो घने कोन्या | कम्पीटीसन माडा काम सै इस धंधे मैं | 
दूसरी छालनी सै विज्ञापन ------ आमदनी का तगड़ा साधन सै विज्ञापन | विज्ञापन पीस्सा तो कमा वै ए सै फेर और के के गुल खिलावै  सै या न्यारी बात सै | इस्पे फेर कदे सही |
तीसरी छालणी सै जानकारी अर उस पै भरोसा ---- या जानकारी , सरकार व्यवसाय और विशेषज्ञ  की तिकड़ी मिलके बनै सै | 

साथ तुम्हारा इन्कलाब नारा इस कदर भा गया 
मकसद वीरान जिन्दगी का जैसे फिर से पा गया 
मोम के घरों में बैठे लोग हमारे घर जलाने आये 
जला दिए हमारे मग़र अपने भी ना बचा पाये 
तबाह कर दिया जहान को मुनाफा हमें खा गया 
रास्ता ही गल्त पकड़ा हमें भी उसी पर चलाया है 
स्वर्ग नर्क के पचड़े में तुम्हीं ने हमको  फंसाया है  
भगवान और बाबाओं का खेल समझ में आ गया 
आशा बाबू एक  प्रवचन के कई लाख कमाते हैं 
निर्मल बाबू नकली लोग पैसे दे कर के  बुलाते हैं 
भगवान की आड़ में मुनाफा दुनिया पर छा गया 

फागन

फागन का महीना आ जता है | फ़ौजी को छुटी नहीं मिलती | तो उसकी घरवाली उसको कैसे संबोधन करती है 

मनै पाट्या कोन्या तोलक्यों करदी तनै बोल
नहीं गेरी चिठ्ठी  खोलक्यों सै छुट्टी मैं रोळ
मेरा फागण करै मखोलबाट तेरी सांझ तड़कै।।

या आई फसल पकाई पैदुनिया जावै  लाई पै
लागै दिल मेरे पै चोटक्यूकर ल्यूं  इसनै ओट
सोचूं खाट के मैं लोटतूं कित सोग्या पड़कै।।

खेतां मैं मेहनत करकैरंज फिकर यो न्यारा धरकै
लुगाइयां नै रोनक लाई_ी हो बुलावण आई
मेरी कोन्या पार बसाईतनै कसक कसूती लाई
पहली दुलहण्डी याद आईमेरा दिल कसूता धड़कै।।

इसी किसी तेरी नौकरीकुणसी अड़चन तनै रोकरी
अमीरां के त्योहार घणे सैंम्हारे तो एकाध बणे सैं
खेलैं रळकै सभी जणे सैंबाल्टी लेकै मरद ठणे सैं
मेरे रोंगटे खड़े तनै सैंआज्या अफसर तै लड़कै।।

मारैं कोलड़े आंख मीचकैखेलैं फागण जाड़ भींचकै
उड़ै आग्या था सारा गामपड़ै था थोड़ा घणा घाम
पाणी के भरे खूब ड्रामदो तीन थे जमा बेलगाम
मनै लिया कोलड़ा थाममारया आया जो जड़कै।।

पहल्यां आळी ना धाक रहीना बीरां की खुराक रही
तनै मैं नई बात बताऊंडरती सी यो जिकर चलाऊं
रणबीर पै बी लिखवाऊंहोवे पिटाई हर रोज दिखाऊं
कुण कुण सै सारी गिणवाऊंनहीं खड़ी होती अड़कै।।


हाल किसान का

हाल किसान का 
अँधेरा दीखै चारों कांही कद आवैगा म्हारा सबेरा ॥ 
तीजा अध्यादेश कहते यो खोलै किसान का घेरा ॥ 

ट्रेक्टर की बाही मारै  ट्यूबवैल का रेट  सतावै
थ्रेशर की कढ़ाई मारै  भा फसल का ना थ्यावै
फल सब्जी ढूध  सीत सब ढोलां मैं घल ज्यावै
माटी गेल्याँ माटी होकै बी सुख का साँस ना आवै
बैंक मैं सारी धरती जाली दीख्या चारों कूट अँधेरा॥ 
तीजा अध्यादेश कहते यो खोलै किसान का घेरा ॥ 
 
निहाले पै रमलू तीन रूपया सैकड़े पै ल्यावै
वो साँझ नै रमलू धोरे दारू पीवन नै आवै
निहाला कर्ज की दाब मैं बदफेली करना चाहवै
विरोध करया तो रोज पीस्याँ की दाब लगावै
बैंक अल्यां की जीप का बी रोजाना लग्या फेरा॥ 
तीजा अध्यादेश कहते यो खोलै किसान का घेरा ॥ 

बेटा बिन ब्याह हाँडै सै घर मैं बैठी बेटी कंवारी
रमली रमलू नयों बतलाये मुशीबत कट्ठी  होगी सारी 
खाद बीज नकली मिलते होगी ख़त्म सब्सिडी  म्हारी
माँ टी बी की बीमार होगी बाबू कै दमे  की बीमारी
रौशनी कितै दीखती कोन्या घर मैं टोटे का डेरा॥ 
तीजा अध्यादेश कहते यो खोलै किसान का घेरा ॥ 
 
माँ अर बाबू म्हारे  नै  यो जहर धुर की नींद सवाग्या
माहरे घर का जो हाल हुआ वो सबके साहमी आग्या  
जहर क्यूं खाया उनने यो सवाल कचौट कै खाग्या   
म्हारी कष्ट कमाई उप्पर कोए दूजा दा क्यों लाग्या
कर्जा बढ़ता गया म्हारा मरग्या रणबीर सिंह कमेरा ॥ 
 तीजा अध्यादेश कहते यो खोलै किसान का घेरा ॥ 
 

Saturday, 16 May 2015

जाट आरक्षण


जाट आरक्षण पर सारे जाटां कै सांस चढ़ा राखे ॥
जीते पाच्छै देऊँ आरक्षण न्यों भोले जाट भका राखे ॥
जाट कौम हरयाणा की आज दबंग कौम कहावै
गुजर हीर सिख अपने नै नहीं कम कति बतावै
बैकवर्ड और जाट आज आरक्षण पै भिड़ा राखे ॥
जीते पाच्छै देऊँ आरक्षण न्यों भोले जाट भका राखे ॥
गंभीर सुझाव सै सुणियो ध्यान लगाकै बात मेरी
दलितां का रहवै सुणियो कान लगाकै बात मेरी
बैकवर्ड का रहवै वोहे जो भी आज दिखा राखे ॥
जीते पाच्छै देऊँ आरक्षण न्यों भोले जाट भका राखे ॥
बाकी बची कौमां मैं यो इसका आर्थिक आधार हो
जाट भी शामिल हों इसमेँ संविधान मैं सुधार हो
काला धन भुला दिया आरक्षण के टांड पै बिठा राखे ॥
जीते पाच्छै देऊँ आरक्षण न्यों भोले जाट भका राखे ॥
सारी कौम होकै कठ्ठी इसपै एक मत हो ज्यावां
दस प्रतिशत खातर या संविधान  मैं बदल करावां
रणबीर रोजगार खोसकै आरक्षण पै लड़ा राखे ॥
जीते पाच्छै देऊँ आरक्षण न्यों भोले जाट भका राखे ॥

Friday, 15 May 2015

सुखदेव की जीवनी


सुखदेव  जन्म- 15 मई1907पंजाब; शहादत- 23 मार्च1931, सेंट्रल जेल, लाहौर) को भारत के उन प्रसिद्ध क्रांतिकारियों और शहीदों में गिना जाता है, जिन्होंने अल्पायु में ही देश के लिए शहादत दी। सुखदेव का पूरा नाम 'सुखदेव थापर' था। देश के और दो अन्य क्रांतिकारियों- भगत सिंह और राजगुरु के साथ उनका नाम जोड़ा जाता है। ये तीनों ही देशभक्त क्रांतिकारी आपस में अच्छे मित्र और देश की आजादी के लिए अपना सर्वत्र न्यौछावर कर देने वालों में से थे। 23 मार्च, 1931 को भारत के इन तीनों वीर नौजवानों को एक साथ फ़ाँसी दी गई।

जन्म तथा परिवार

सुखदेव का जन्म 15 मई, 1907 को गोपरा, लुधियाना, पंजाब में हुआ था। उनके पिता का नाम रामलाल थापर था, जो अपने व्यवसाय के कारण लायलपुर (वर्तमान फैसलाबाद, पाकिस्तान) में रहते थे। इनकी माता रल्ला देवी धार्मिक विचारों की महिला थीं। दुर्भाग्य से जब सुखदेव तीन वर्ष के थे, तभी इनके पिताजी का देहांत हो गया। इनका लालन-पालन इनके ताऊ लाला अचिन्त राम ने किया। वे आर्य समाज से प्रभावित थे तथा समाज सेवा व देशभक्तिपूर्ण कार्यों में अग्रसर रहते थे। इसका प्रभाव बालक सुखदेव पर भी पड़ा। जब बच्चे गली-मोहल्ले में शाम को खेलते तो सुखदेव अस्पृश्य कहे जाने वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान करते थे।

भगत सिंह से मित्रता

सन 1919 में हुए जलियाँवाला बाग़ के भीषण नरसंहार के कारण देश में भय तथा उत्तेजना का वातावरण बन गया था। इस समय सुखदेव 12 वर्ष के थे। पंजाब के प्रमुख नगरों में मार्शल लॉ लगा दिया गया था। स्कूलों तथा कालेजों में तैनात ब्रिटिश अधिकारियों को भारतीय छात्रों को 'सैल्यूट' करना पड़ता था। लेकिन सुखदेव ने दृढ़तापूर्वक ऐसा करने से मना कर दिया, जिस कारण उन्हें मार भी खानी पड़ी। लायलपुर के सनातन धर्म हाईस्कूल से मैट्रिक पास कर सुखदेव ने लाहौर के नेशनल कालेज में प्रवेश लिया। यहाँ पर सुखदेव की भगत सिंह से भेंट हुई। दोनों एक ही राह के पथिक थे, अत: शीघ्र ही दोनों का परिचय गहरी दोस्ती में बदल गया। दोनों ही अत्यधिक कुशाग्र और देश की तत्कालीन समस्याओं पर विचार करने वाले थे। इन दोनों के इतिहास के प्राध्यापक 'जयचन्द्र विद्यालंकार' थे, जो कि इतिहास को बड़ी देशभक्तिपूर्ण भावना से पढ़ाते थे। विद्यालय के प्रबंधक भाई परमानन्द भी जाने-माने क्रांतिकारी थे। वे भी समय-समय पर विद्यालयों में राष्ट्रीय चेतना जागृत करते थे। यह विद्यालय देश के प्रमुख विद्वानों के एकत्रित होने का केन्द्र था तथा उनके भी यहाँ भाषण होते रहते थे।

क्रांतिकारी जीवन 

वर्ष 1926 में लाहौर में 'नौजवान भारत सभा' का गठन हुआ। इसके मुख्य योजक सुखदेव, भगत सिंह, यशपाल, भगवती चरण व जयचन्द्र विद्यालंकार थे। 'असहयोग आन्दोलन' की विफलता के पश्चात 'नौजवान भारत सभा' ने देश के नवयुवकों का ध्यान आकृष्ट किया। प्रारम्भ में इनके कार्यक्रम नौतिक, साहित्यिक तथा सामाजिक विचारों पर विचार गोष्ठियाँ करना, स्वदेशी वस्तुओं, देश की एकता, सादा जीवन, शारीरिक व्यायाम तथा भारतीय संस्कृति तथा सभ्यता पर विचार आदि करना था। इसके प्रत्येक सदस्य को शपथ लेनी होती थी कि वह देश के हितों को सर्वोपरि स्थान देगा। परन्तु कुछ मतभेदों के कारण इसकी अधिक गतिविधि न हो सकी। अप्रैल, 1928 में इसका पुनर्गठन हुआ तथा इसका नाम 'नौजवान भारत सभा' ही रखा गया तथा इसका केन्द्र अमृतसर बनाया गया।

Thursday, 14 May 2015

फांसी कोई इलाज नहीं


फांसी कोई इलाज नहीं हँसता हमपै यो लुटेरा 
मर्ज समझल्याँ एक बै तो दूर नहीं यो सबेरा 
ट्रेक्टर की बाही मारै  ट्यूबवैल का रेट  सतावै
थ्रेशर की कढ़ाई मारै  भा फसल का ना थ्यावै
फल सब्जी ढूध  सीत सब ढोलां मैं घल ज्यावै
माटी गेल्याँ माटी होकै बी सुख का साँस ना आवै
बैंक मैं सारी धरती जाली दीख्या चारों कूट अँधेरा
 
निहाले पै रमलू तीन रूपया सैकड़े पै ल्यावै
वो साँझ नै रमलू धोरे दारू पीवन नै आवै
निहाला कर्ज की दाब मैं बदफेली करना चाहवै
विरोध करया तो रोज पीस्याँ की दाब लगावै
बैंक अल्यां की जीप का बी रोजाना लग्या फेरा
बेटा बिन ब्याह हाँडै सै घर मैं बैठी बेटी कंवारी
रमली रमलू नयों बतलाये मुशीबत कट्ठी  होगी सारी 
खाद बीज नकली मिलते होगी ख़त्म सब्सिडी  म्हारी
माँ टी बी की बीमार होगी बाबू कै दमे  की बीमारी
रौशनी कितै दीखती कोन्या घर मैं टोटे का डेरा
 
माँ अर बाबू म्हारे  नै  यो जहर धुर की नींद सवाग्या
माहरे घर का जो हाल हुआ वो सबके साहमी आग्या  
जहर क्यूं खाया उनने यो सवाल कचौट कै खाग्या   
म्हारी कष्ट कमाई उप्पर कोए दूजा दा क्यों लाग्या
कर्जा बढ़ता गया म्हारा मरग्या रणबीर सिंह कमेरा  
 

Monday, 27 April 2015

राम क्यूँ आंधा होग्या

चारों तरफ तैं मैं  घेरया , सांस मुश्किल तैं लेरया
 कति निचोड़ कै गेरया , राम क्यूँ आंधा होग्या ॥
भावां पर निगाह टिकी , बधावन की आस किमै
बेरा  ना कितना बढ़ेँगे , आवैगी मनै सांस किमै
दीखै फंदा यो फांसी का , बखत नहीं सै हांसी का
दौरा पड़ै सै खांसी का , राम क्यूँ आंधा होग्या॥
पूरा हांगा ला हमनै दिन रात खेत क्यार कमाया रै
मंडी मैं जइब लागी बोली बहोत घणा घबराया रै
ना मेरी समझ मैं आया , नहीं किसे नै समझाया
पग पग पै धोखा खाया , राम क्यूँ आंधा होग्या॥
धरती बैंक आल्यां कै लाल श्याही मैं चढ़गी लोगो
बीस लाख मैं एक किल्ला कुड़की कीमत बढ़गी लोगो
बीस लाख मैं के करूंगा , किस डगर पै पैर धरूंगा
दो चार सल्ल मैं डूब मरूंगा , राम क्यूँ आंधा होग्या॥
मेरे बरगे भाई सल्फास की गोली खा खा मरते देखो
जी मेरा  बी करता खाल्यूं , आज गधे खेती चरते देखो
नहीं देखूं मैं कुआँ झेरा ,यो  रणबीर सिंह साथी मेरा
सघर्ष चलवांगे चौफेरा , राम क्यूँ आंधा होग्या॥ 

दिल्ली आल्यो

दिल्ली आल्यो
गिणकै दिये सैं बोल तीन सौ साठ दिल्ली आल्यो
यो दुखी किसान देखै थारी बाट दिल्ली आल्यो
ज्यान मरण मैं आरी क्यों तम गोलते कोन्या 
या फसल हुई बर्बाद क्यों तम तोलते कोन्या 
कति बोलते कोन्या बनरे लाट दिल्ली आल्यो
इसी नीति अपनाई किसान यो बर्बाद करया
घर उजाड़ कै म्हारा अडाणी का आबाद करया
घना यो फसाद करया तोल्या घाट दिल्ली आल्यो
म्हारे बालक सरहद पै अपनी ज्यान खपावैं
थारे घूमैं जहाझयां मैं म्हारे खेत मैं धक्के खावैं
भूख मैं टीम बितावैं थारे सैं ठाठ दिल्ली आल्यो
धरती म्हारी खोसण की क्यों राह खोल दई
गिहूं धान क्यों म्हारी बिकवा बिन मोल दई
मचा रोल दई गया बेरा पाट दिल्ली आल्यो
रणबीर
27.4.2015

बदेशी का बीज पर कब्जा

बदेशी का बीज पर कब्जा 
अपणा बीज क्यूकर बनावां सोचो मिलकै सारे रै।।
कारपोरेट नै करया कब्जा धरती पै दे कै मारे रै ।।
देशी बीज पुराणे म्हारे हटकै ढूंढ कै ल्याणे होवैंगे
कसम खावां मोनसेंटो के बीज कदे नहीं बोवैंगे 
सब्जी मैं कारपोरेट छाया इब दूजे बीजां पै छारे रै।।
हर साल नया बीज ल्यो इसा कम्पनी का प्रचार रै
बीज की कीमत बढ़ाकै लूटैं किसान घना लाचार रै
कीटनाशक अनतोले बरते चोए के पाणी खारे रै।।
खेती म्हारी जहर बनादी लागत इसकी बढ़ती जा
बदेशी कम्पनी रोजाना या म्हारे सिर पै चढ़ती जा
खेती बाड़ी खून चूसरी आज कर्जे नै पैर पसारे रै।।
भाइयो गाम म्हारा रै यो बीज भी हो म्हारे गाम का
बदेशी की लूट घटैगी यो मान बढ़ैगा सारे गाम का
रणबीर बीज अपणा हो बचै फेर नफे करतारे रै।।
27.4.2015

हरी के हरियाणे मैं

हरी के हरियाणे मैं
श्यामत म्हारी आई , कोन्या दीखै राही , चढ़ी सै करड़ाई
हरी के हरियाणे मैं ॥
बोहर और भालौठ बताये , रूड़की किलोई संग दिखाए
कर्जा चढ्ज्या भारी , आया बैंक सरकारी , डूंडी पीटगी म्हारी
हरी के हरियाणे मैं ॥
धरती चढ़गी लाल स्याही मैं , फसल आयी म्हारी तबाही मैं
आज घंटी खुड़की , किलोई चाहे रूड़की , होवैगी म्हारी कुड़की
हरी के हरियाणे मैं ॥
आमदन या घाट लिकड़ती , लागत तो  बांधू लानी पड़ती
सब्सिडी खत्म म्हारी , देई घरां मैं बुहारी , श्यामत आगी म्हारी
हरी के हरियाणे मैं ॥
महंगी होन्ती जा सै  पढ़ाई रै , रणबीर मरै  बिना दवाई रै
दुःख होग्या  भारया , मन बी होग्या खारया , नहीं रास्ता पारया
हरी के हरियाणे मैं ॥   

हरियाणा के समाज मैं

हरियाणा के समाज मैं 
किसानां की मर आगी हरियाणा के समाज मैं ॥ 
धरती जरूरी जागी हरियाणा के समाज मैं ॥ 
रैहवण नै मकान कड़ै खावण नै नाज नहीं 
पीवण नै पाणी कड़ै  बीमारी का इलाज नहीं 
महँगाई जमा खागी हरियाणा के समाज मैं ॥ 
कपास पीटी धान पीट दिया गेहूं की बारी सै 
सल्फास की गोली खा मरां हुई या लाचारी सै 
या किसानी दुःख पागी हरियाणा के समाज मैं ॥ 
बदेशी कंपनी कब्ज़ा करगी ये हिन्दुस्तान मैं 
लाल कालीन बिछाए किसनै इनकी शान मैं 
इतनी घनी क्यों भागी हरियाणा के समाज मैं ॥ 
खेती म्हारी बर्बाद होगी उनकी आँख मींचगी 
नाड़  म्हारी पाई तलवार उनकी क्यों खींचगी 
रणबीर की छंद छागी हरियाणा के समाज मैं ॥ 

Saturday, 18 April 2015

KISE

किसे और की कहाणी कोन्या इसमैं राजा रानी कोन्या
सै अपनी बात बिराणी कोन्या, थोड़ा दिल नै थाम लियो।।

यारी घोड़े घास की भाई, नहीं चलै दुनिया कहती आई
मैं बाऊं और बोऊं खेत मैं, बाळक रुळते मेरे रेत मैं
भरतो मरती मेरी सेत मैं, अन्नदाता का मत नाम लियो।।

जमकै लूटै सै मण्डी हमनै, बीज खाद मिलै मंहगा सबनै
मेहनत लुटै मजदूर किसान की, आंख फूटी क्यों भगवान की
भरै तिजूरी क्यों शैतान की, देख सभी का काम लियो।।

चाळीस साल की आजादी मैं, कसर रही ना बरबादी मैं
बाळक म्हारे सैं बिना पढाई, मरैं बचपन मैं बिना दवाई
कड़ै गई म्हारी कष्ट कमाई, झूठी हो तै लगाम दियो।।

शेर बकरी का मेळ नहीं, घणी चालै धक्का पेल नहीं
टापा मारें पार पडैग़ी धीरे, मेहनतकश रुपी जितने हीरे
बजावैं जब मिलकै ढोल मंजीरे, रणबीर का सलाम लियो।।

Friday, 17 April 2015

पोह का म्हिना

पोह का म्हिना रात अन्धेरी, पड़ै जोर का पाळा 
सारी दुनिया सुख तैं सोवै मेरी ज्यान का गाळा 

सारे दिन खेतां के म्हां मनै ईख की करी छुलाई 
बांध मंडासा सिर पै पूळी, हांगा लाकै ठाई 
पूळी भारया जाथर थोड़ा चणक नाड़ मैं आई 
आगे नै डिंग पाट्टी कोन्या, थ्योड़ अन्धेरी छाई 
झटका देकै चणक तोड़ दी हुया दरद का चाळा 

साझे का तै कोल्हू था मिरी जोट रात नै थ्याई 
रुंग बुळथ के खड़े हुए तो दया मनै भी आई 
इसा कसाई जाड्डा था भाई मेरी बी नांस सुसाई 
मजबूरी थी मिरे पेट की, कोन्या पार बसाई 
पकावे तैं न्यों कहण लग्या कदे होज्या गुड़ का राळा 

कई खरच कठ्ठे होरे सैं, ज्यान मरण मैं आई 
गुड़ नै बेचो गुड़ नै बेचो, इसी लोलता लाई 
छोरी के दूसर की सिर पै, आण चढ़ी करड़ाई 
सरकारी करजे आळयां नै, पाछै जीप लगाई 
मण्डी के म्हां फंसग्या क्यूकर होवै जीप का टाळा 

खांसी की परवाह ना करी, पर ताप नै आण दबोच लिया 
डाक्टर नै एक सूआ लाया, दस रुपये का नोट लिया 
मेरे पै गरदिश क्यों चढ़गी, मनै इसा के खोट किया 
कई मुसीबत कठ्ठी होगी, सारियां नै गळजोट लिया 
रणबीर साझे जतन बिना भाई टळै ना दुख का छाळा

Monday, 9 March 2015

Shaheed Bhagat Singh

भगत सिंह देश के हालातों का विश्लेषण करते हुए एक रोज अपने साथियों को बताता है ~~~~~
बुरी माड़ी कार करांगे तै या कैसे गुलामी जावैगी रै।।
बिना म्हारी थारी एकता के या कौम हरामी खावैगी रै।।
म्हारी कोए इज्जत कोन्या गोरे बिना बात दाब देवैं रै
म्हारे मूंह मैं टूक टांट पै जूता गोरे साहब देवैं रै
डैम ब्लेडीफूल की गाली बहोत ए खराब देवैं रै
किसान लागते घणे भूण्डे कदे ना कोए लाभ देवैं रै
फूट गेरो राज करो की नीति आम्हा साहमी लड़वावैगी रै।।
हम खोलां कान बहरे इन अफसर होद्देदारां के
हमनै मानस ना समझैं बैठानिया टमटम कारां के
सच्चाई पूरी समझनी होगी झूठी बातां का साहरा के 
हमतो मरैं गरीबी मैं गौरे पहरैं सूट हजारां के 
गोरयां का राज रहया तो म्हारी कछी पजामी जावैगी रै।।
कहै मैं सेठां मैं सेठ बड़ा चुण्या गया दुनिया मैं देखो
दूर दूर के मुलकां मैं स्याणा गिण्या गया दुनिया मैं देखो 
दिमाग लगाकै जाल पूरा बुण्या गया दुनिया मैं देखो 
म्हारा करया विरोध जिसनै धुण्या गया दुनिया मैं देखो 
नहीं बेरा था गोऱयां नै कुकर्मां तैँ बदनामी आवैगी रै।।
आजादी का जनून जो म्हारा यो गुलामी का दाग धोवैगा
उठ ऊपर जात पात तैं बीज राष्ट्र प्रेम के बोवैगा 
जनता के संघर्ष के आगै गोरा कसूती ढालाँ रोवैगा
अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा सफल जरूरी होवैगा
रणबीर भगतसिंह तैं रोज दई सलामी जावैगी रै।।

Wednesday, 31 December 2014

रेगुलर नौकरी

रेगुलर नौकरी 

रेगुलर नौकरी पाना कोन्या कति आसान बताऊँ मैं ||
सी ऍम ऍम  पी सब धोरै पाँच साल तैं धक्के खाऊँ मैं ||  
पहलम कहवैं थे टेस्ट पास करे पाछै तूं बताईये 
पास करे पाछै बोले पहले चालीस गये बुलाईये 
एक विजिट चार सिफरिसी दो  हजार तले आऊँ मैं ||
सरकारी नौकरी रोज तड़कै ढूंढूं सूँ अख़बार मैं 
दुखी इतना हो लिया सूँ यकिन रहया ना सरकार मैं 
एजेंट हाँडें बोली लानते कहैं चाल  नौकरी दिवाऊं मैं  ||
एम् सी ए कर राखी कहैं डेटा आपरेटर लवा देवां 
कदे कहैं नायब तसीलदार ल्या तनै बना देवां 
तिरूँ डूबूं मेरा जी होरया सै पी दारू रात बिताऊँ मैं ||
घर आली पी एच डी करै उसकी फिकर न्यारी मने 
दोनूं बेरोजगार रहे तो के बनेगी या चिंता खारी मने  
रणबीर बरोने आले तनै सुनले दुखड़ा सुनाऊँ मैं ||

Sunday, 28 December 2014

बिल्ली कै घंटी कौण बांधै

बिल्ली  कै घंटी  कौण  बांधै
भेड़ों की  ढालां  बेघर लोगों का शहरां के ख़राब तैं  ख़राब घरां  में बढ़ता जमावड़ा आज के हरयाणा  की एक  कड़वी सच्चाई  सै ।
सारे  सामाजिक नैतिक बन्धनों का तनाव ग्रस्त होना तथा टूटते जाना  गहरे संकट की घंटी बजावण  सैं ।  बेर ना 
हमनै  सुनै   बी सै अक नहीं ? माहरे परिवार के  पितृ स्तात्मक  ढांचे में अधीनता (परतंत्रता ) का तीखा होना साफ  साफ  
देख्या जा  सकै  सै  । जिंघान  देखै  उँघानै पारिवारिक रिश्ते नाते ढहते जाना ।   युवाओं के  साहमी  पढ़ाई  लिखाई अर  रोजगार 
 की गंभीर चुनौतीयाँ  सैं ।   परिवारों में बुजुर्गों की असुरक्षा का बढ़ते जाना  जगहां  जगहाँ  देखन  मैं आवै सै ।  दारू नै रही सही 
कसर पूरी करदी , घर तो गामां  मैं  कोई बच नहीं रह्या  दारू तैं , मानस एकाध घर मैं बचरया  हो तो  न्यारी बात सै । ताश खेलण
तैं  फुरसत  नहीं ।  काम कै  हाथ लाकै  कोए  राज्जी  नहीं । बैलगाड्डी  की जागां  बुग्गी  नै   ले  ली  अर  बुग्गी  चलना  भी महिला 
के सिर  पै  आण  पड़या ।  ऐह्दी पणे  की हद होगी । महिलावाँ  पै और  बालकां  पै काम का बोझ बढ़ता जाण  लागरया  सै  | 
असंगठित क्षेत्र  बधग्या  अर  जन सुविधावां  मैं  घनी  कमी  आंती  जावै  सै |  एक नव धनाढ्य  वर्ग  पैदा होग्या  हरित क्रांति 
पाच्छै  उसकी  चांदी  होरी  सै  ।  उसका  निशाना  सै  पीस्से   कमाना  कुछ  भी  करकै   \ कठिन जीवन होता जा   सै । मजदूर वर्ग 
को पूर्ण रूपेण ठेकेदारी प्रथा में धकेल्या जाना आम बात की  ढा लां  देख्या  जा  सै  ।गरीब लोगों के जीने के आधार  कसूते  ढा ल  
सिकुड़ता  जान  लाग रया  सै \गाँव  तैं शहर को पलायन   का बढ़ना तथा लम्पन तत्वों की बढ़ोतरी होणा   चारों  कान्ही  दीखै  सै 
 | शहरां के विकास में अराजकता  छागी | ठेकेदारों  और प्रापर्टी डीलरों का बोलबाला  होग्या  चा रों तरफ ।
 जमीन की उत्पादकता में खडोत , पानी कि समस्या , सेम कि समस्या  तैं  किसानी का   संकट  गहरा ग्या ।  कीट नाशकां  के  
अंधाधुंध  इस्तेमाल  नै  पानी कसूता प्रदूषित कर दिया अर  कैंसर  जीसी  बीमारियां  के बधण  का   खतरा  पैदा  कर दिया । 
कृषि  तैं  फालतू  उद्योग कि तरफ  अर व्यापार की तरफ जयादा ध्यान  दिया  जावै  सै  इब  । 
स्थाई हालत से अस्थायी हालातों 
पर जिन्दा रहने का दौर आग्या  दीखै  सै ।   अंध विश्वासों को बढ़ावा दिया  जावण  लाग रया  सै  | हर दो किलोमीटर पर मंदिर 
का उपजाया जाना अर टी वी पर भरमार  सै  इसे  मैटर की ।
अन्याय  अर  असुरक्षा का बढ़ते जाण  की  साथ  साथ  कुछ लोगों के प्रिविलिज बढ़ रहे  सैं ।  मारूति से सैंट्रो कार की तरफ रूझान | आसान काला धन काफी इकठ्ठा किया गया सै । उत्पीडन अपनी सीमायें लांघता जा रया  सै  |गोहाना काण्ड  , मिर्चपुर कांड अर  रूचिका कांड ज्वलंत उदाहरण  सैं |
* व्यापार धोखा धडी में बदल  लिया  दीखै  सै । शोषण उत्पीडन और भ्रष्टाचार की तिग्गी भयंकर रूप धार रही  सै । भ्रष्ट नेता , 
भ्रष्ट अफसर और भ्रष्ट पुलिस   का  गठजोड़ पुख्ता हो  लिया  सै । प्रतिस्पर्धा ने दुश्मनी का रूप धार लिया ।  तलवार कि जगह 
सोने ने ले ली । वेश्यावृति दिनोंदिन बढ़ती जा सै  ।  भ्रम  अर  अराजकता का माहौल बढ़रया  सै  | धिगामस्ती बढ़ री  सै ।  
               संस्थानों की स्वायतता पर हमले बढे  पाछले  कुछ सालों  मैं । लोग मुनाफा कमा कर रातों रात करोड़ पति से अरब पति
 बनने के सपने देख रहे सैं  अर  किसी भी हद तक अपने  आप  नै गिराने को तैयार  सैं  । खेती में मशीनीकरण तथा औद्योगिकीकरण मुठ्ठी भर लोगों को मालामाल कर गया तथा लोक  जण को गुलामी व दरिद्रता में धकेलता जारया  सै । बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का शिकंजा कसता जावण  लाग रया  सै 
वैश्वीकरण को जरूरी बताया जारया  सै जो असमानता पूर्ण विश्व व्यवस्था को मजबूत करता जाण  लाग  रहया  सै । पब्लिक सेक्टर
 की मुनाफा कमाने वाली कम्पनीयों को भी बेच्या जा रया   सै ।  हमारी आत्म निर्भरता खत्म करने की भरसक नापाक साजिश 
की जा रही सै । साम्प्रदायिक ताकतें देश के अमन चैन के माहौल को धाराशाई करती जा रही  सैं  जिनतें  हरयाणा  भी  अछूता  
 कोणी   सकता ।  सभी संस्थाओं का जनतांत्रिक माहौल खत्म किया जा रया  है । बाहुबल, पैसे , जान पहचान , मुन्नाभाई , ऊपर
 कि पहुँच वालों के लिए ही नौकरी के थोड़े बहुत अवसर बचे  सैं ।  महिलाओं  में अपनी मांगों के हक़ में खडा  होने  का उभार 
दिखाई देवै  सै | सबसे ज्यादा वलनेरेबल भी समाज का यही हिस्सा दिखाई देसै  मग़र सबसे ज्यादा जनतांत्रिक मुद्दों पर , नागरिक 
समाज के मुद्दों पर , सभ्य समाज के मुद्दों पर संघर्ष करने कि सम्भावना भी यहीं ज्यादा दिखाई देसै ।  वर्तमान विकास प्रक्रिया
भारी सामाजिक व इंसानी कीमत मानगणे  आली   सै  | इसको संघर्ष के जरिये पल ट्या जाना बहुत जरूरी  सै । फेर  बिल्ली  कै 
घंटी  कौण  बांधै ?

गया चौदा आवैगा पन्दरा

गया चौदा  आवैगा पन्दरा 
उठा पटक घनी देखि दो हजार चौदा  के साल मैं । 
दो हजार पन्दरा  मैं देश जान्ता दिखै बुरे हाल मैं । 
कालेधन का बोलबाला पाछले साल बताया देखो 
घोटाले पर घोटाला यो   सबके साहमी आया देखो 
कांग्रेस को सबक सिखाया देखो गेरदी पातळ मैं । 
जिन बातां का साहरा लेकै भाजपा केंद्र मैं आगी 
मोदी जी की लफ्फाजी एकबै पूरी जनता मैं छागी 
मीडिआ भी रोल निभागी मोदी के छवि उछाल मैं । 
महंगाई तैं ध्यान हटावन नै आर एस एस भड़कावै 
क्लेश हिन्दू मुस्लिम का जागां जागां पै भढ़वावै 
नफरत का जहर फैलावै यू पी बिहार बंगाल मैं । 
मेक इन इंडिया का नारा या बोल दई सरकार नै 
नकेल बदेशी कम्पनियाँ की खोल दई सरकार नै 
जहर घोल दई सरकार नै किसानां के खलिहान मैं । 
रणबीर --28 . 12 . 2014 


Saturday, 13 December 2014

धोल कपड़िये

16  दिसंबर 2014 को निर्भया के साथ हुई जघन्य बलात्कार की घटना के दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं । इस प्रकार की हो रही तमाम जघन्य घटनाओं के विरोध में 12 संगठनों  के द्वारा मानसरोवर पार्क रोहतक में 2  बजे बाद दोपहर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।  आप  सबसे अपील  है कि  ज्यादा से जयादा संख्या में शामिल  हों । 
"संगठनों के समूह की ओर  से "

धोल कपड़िये
मित्र बण कै वार करैं आज के धोल कपड़िये रै।
बेटा इन आली राही तूं मतना कदे पकड़िये रै।
बिना हेरा फेरी चोरी जारी ये जमा नहीं जी पावैं रै
मिलावट कर सब क्याहें मैं मुनाफा खूब कमावैं रै
बिना बात की बातां पै ये बणज्यां सैं अकड़िये रै।
बिन मेहनत कमा मुनाफा पीस्से नै पीस्सा खींचै रै
काले धन पर ऐष करैं सच्चाई तैं आंख मींचै रै
अरदास म्हारी सै इनके धोरे कै ना लिकड़िये रै।
काला धन कई तरियां के घर मैं ऐब ल्यावै फेर
दारू की लत पड़ज्या पराई बीर पै लखावै फेर
यो काला धन माणस नै घणा कसूता जकड़िये रै।
काली नैतिकता आज या धोली पै छाती आवै सै
सच्चाई कै गोला लाठी देकै रोजाना धमकावै सै
रणबीर काले की दाब मैं जमा नहीं सिकुड़िये रै।

नया साल चुनौतियों भरा है मंजूर सबको

कलकता हवाई अड्डे पर पता लगा की दामिनी ने अपने संघर्ष की आखिरी सांस सिंघापुर में ली है तो बहुत दुख हुआ और यह रागनी वहीं पर लिखी-
याद रहैगा थारा बलिदान दामिनी भारत देष जागैगा।
थारी कुरबानी रंग ल्यावैगी समाज पूरा हिसाब मांगैगा।
सिंघापुर मैं ले जा करकै बीह म थामनै बचा नहीं पाये
थारी इस कुर्बानी नै दामिनी आज ये सवाल घने ठाये
गैंग रेप की कालस का यो अंधेरा भारत देष तैं भागैगा।
दामिनी पूरा देश थारी साथ यो पूरी तरियां खड्या हुया
जलूस विरोध प्रदर्शन कर समाज सारा अड़या हुया
फांसी तोड़े जावैंगे वे जालिम इसपै हांगा पूरा लागैगा।
महिला संघर्ष की थाम दामिनी आज एक प्रतीक उभरगी
दुनिया मैं थारी कुर्बानी की कोने-कोने सन्देश दिगर गी
इसमें शक नहीं बचर या कोर्ट जालिमों नै फांसी टांगैगा।
लम्बा संघर्ष बदलन का सोच समझ आगै बढ़ ज्यांगे
मंजिल दूर साई दामिनी हम राही सही पै चढ़ ज्यांगे
कहै रणबीर सिंह नए साल मैं जालिम जरूरी राम्भैगा।
वास्तव में पूरे देश में एक बार निर्भया के हक में और ब्लात्कारियों के विरोध में एक जन सैलाब सड़कों पर उमड़ आया था। जस्टिस वर्मा की रिपोर्ट में कई सिफारिसें की गई थी ।

Wednesday, 10 December 2014

गरज गरज के प्यारे

दादा पंडित लखमी चन्द की एक रागनी
गरज गरज के प्यारे
देखे मर्द नकारे हों सैं गरज गरज के प्यारे हों सैं
भीड़ पड़ी मैं न्यारे हों सैं तज कै दीन ईमान नै।।
जानकी छेड़ी दशकन्धर नै,गौतम कै गया के सोची इन्द्र नै
रामचन्द्र नै सीता ताहदी,गौरां षिवजी नै जड़ तैं ठादी
हरिश्चन्द्र  नै भी डायण बतादी के सोची अज्ञान नै।।
मर्द किस किस की ओड घालदे, डबो दरिया केसी झाल दे
निहालदे मेनपाल नै छोड़ी , जलग्यी घाल धर्म पै गोड़ी
अनसूइया का पति था कोढ़ी,वा डाट बैठगी ध्याान नै।।
मर्द झूठी पटकैं सैं रीस, मिले जैसे कुब्जा से जगदीश
महतो नै शीष बुराई धरदी,गौतम नै होकै बेदर्दी
बिना खोट पात्थर की करदी खोकै बैठगी प्राण नै।।
कहैं सैं जल शुद्ध पात्र मैं घलता लखमीचन्द कवियों मैं रलता
मिलता जो कुछ करया हुया सै, छन्द कांटे पै धरया हुया सै
लय दारी मैं भरया हुया सै, देखो तसे मिजान नै।।