Thursday, 7 March 2019

सपना टूट गया


डॉक्टर बनूं पढ़ लिख कै यो मन का सपना मेरा।
मरीजां का इलाज करूंगी हो घर का दूर अन्धेरा।।
1. मां बाबू अनपढ़ म्हारे घणे लाड प्यार तैं पढ़ाई
  खेती मैं नहीं पूरा पाटै उल्टी सीधी ना कोए कमाई
  धरती गहणे धरकै पढ़े दो बाहण एक भाई
  मेहनत कर आगै बढ़िये मेरे तैं सीख सिखाई
  दो भैंस बांध दूध बेचैं करजे का बढ़ता आवै घेरा।।
2. भाई नै एम ए करकै बी नहीं कितै नौकरी थ्याई
  गाम मैं किरयाणे की फेर उसकी दुकान खुलाई
  बड्डी बाहण बीएड कर बैठी घर मैं बिन ब्याही
  मेरा पी एम टी टैस्ट मैं सत्तरहीं पोजीसन आई
  काउंसलिंग खातर गई उड़ै दिया दिखाई झेरा।।
3. ठारा हजार म्हिने की पहले साल की फीस बताई
  पसीना आया गात मैं धरती घूमती नजर आई
  आंख्यां मैं आंसूं आगे फेर मां की तरफ लखाई
  हाल क्यूकर ब्यां करूं मैं ना कलम मैं ताकत पाई
  अपने दलाल बिठारया सै दीख उडै़ वर्ग लुटेरा।।
4. फीस देण की आसंग कोण्या मन मारकै आगी फेर
  गाम मैं यकीन करैं ना बोले माच्या किसा अन्धेर
  इस
  सरकार मैं बैठे जितने ना कटावैं गरीबां की मेर
  रणबीर न्यों बूझै ये बालक क्यूकर पढ़ावै कमेरा।।

स्वास्थ्य दिवस


सेहत दिवस सात अप्रैल का दुनिया मैं जावै मनाया रै।।
विकास की गलत राही बीमारियां नै हाहाकार मचाया रै।।
1. तनाव बढ़े तरां-तरां के मानवता थरथर कांप रही
  खतरनाक हथियारां की दौड़ सबका बधा या ताप रही
  उद्योग करैं प्रदूषण पैदा बढ़ दिलां की चाप रही
  विकसित दुनिया उदारीकरण की क्यों माला या जाप रही
  अमरीका नै सब सूधे करण का आज पूरा ठेका ठाया रै।।
2. बीस देश दुनिया के छियासी प्रतिशत साधन लेरे रै
  मौज उड़ावै म्हारे दम पै न्यों भारत मैं गरीबी के डेरे रै
  तरां-तरां की ये बधैं बीमारी हम दुख घणा खेहरे रै
  उनके मुंह पै लाली चमकै म्हारे पीले पड़गे चहेरे रै
  हमनै कहवैं जनसंख्या बधाली ज्यां यो संकट छाया रै।।
3. म्हारे साधनां पै कर कमब्जा भारतवासी बणा दिये बोड़े रै
  उनकी लूट के कारण म्हारे देश के साधन पड़गे थोड़ै रै
  म्हारे देश के अमीर घराने आज बणगे इनके घोड़े रै
  भूख गरीबी जनसंख्या के भारत मैं ज्यां पड़गे भोड़े रै
  म्हारी सेहत अर शिक्षा का इननै भट्ठा कति बिठाया रै।।
4. पचास साल राज करया उननै गलत रास्ते पै डाल दिये
  मेहनत करी हम सबनै बंटवारे मैं घर घाल दिये
  अपणी खातर अपोलो म्हारे तै खैराती अस्पताल दिये
  दे कै लालच म्हारे बेटा बेटी अपणे रूखाले पाल दिये
  रणबीर म्हारी सेहत नहीं बणै यो इसा खेल रचाया रै।।

स्वास्थ्य ढांचा ---380----

मुनाफाखोर कम्पनियां नै यो स्वास्थ्य  ढांचा कब्जाया।।
पाणी बिकता खाणा महंगा यो प्रदूषण आज फ़ैलाया।।
1
सरकारी स्वास्थ्य सेवा ढावैं प्राईवेट नै बढ़ावा देवैं
जनता धक्के खा सरकारी मैं प्राईवेट घणे पीस्से लेवैं
दवा मशीन महंगी करदी गरीब मुश्किल तैं खेवैं
पीस्से आले की ज्याण बचै गरीब दुत्कार सेहवैं
बीमारियां का औड़ नहीं कदे डेंगू कदे स्वाइन फ्लू आया।।
पाणी बिकता खाणा महंगा यो प्रदूषण आज फ़ैलाया।।
2
एम्पेनलमेंट पै प्राईवेट का इलाज लेते कर्मचारी
बड़े अस्पतालों मैं जावै अफसरशाही या सारी
लाखों मैं इलाज हर्ट अटैक का बचै जेब जिसकी भारी
प्राइवेट बीमा कंपनी भी भ्रष्टाचार मैं धँसती जारी
घर फूंक तमाशा पड़ै देखना जै चाहते ज्याण बचाया।।
पाणी बिकता खाणा महंगा यो प्रदूषण आज फ़ैलाया।।
3
वातावरण प्रदूषण तैं बढ़ी कैंसर और दमा बीमारी
कीटनाशक बढे गात मैं जिंदगी मुश्किल होती जारी
झोला छाप दवा देसी ये बनी गरीब की लाचारी
ये आर एम पी डॉक्टर स्टीरायड खिलावैं भारी
घणे बढ़गे टोने टोटके बढ़ी अन्धविश्वास की माया।।
पाणी बिकता खाणा महंगा यो प्रदूषण आज फ़ैलाया।।
4
एक तरफ हैल्थ टूरिज्म दूजी तरफ झाड़ फूंक छाये
कितै कमी नर्सों की कितै ये डॉक्टर कम बताये
कितै कमी दवा की कितै औजार कम ल्या पाये
निजी अस्पताल रोज खुलैं ना कोये कानून बनाये
रणबीर सिंह मुनाफे नै म्हारी सेहत का धुम्मा ठाया।।
पाणी बिकता खाणा महंगा यो प्रदूषण आज फ़ैलाया।।

Thursday, 7 February 2019

चौधरी टीका राम

चौधरी टीका राम जी बारे एक रागनी
मंडोरा के रहणे आले चौधरी टीका राम सुण्या होगा ||
छोटूराम जमींदार स्कूल हरियाणे मैं नाम सुण्या होगा ||
1
दो बेटियों के बाबू नै सोनीपत मैं स्कूल खुलवाया कहते
करकै चंदा गाम गुहांड तैं यो स्कूल पूरा बनवाया कहते
घर तैं कड़ी पहुंचाई थी यो किस्सा आम सुण्या होगा ||
छोटूराम जमींदार स्कूल हरियाणे मैं नाम सुण्या होगा ||
2
छोटूराम जी के विचारों से वे प्रभावित बहोत बताये
उनकी पार्टी तैं एमएलए जनता नै टीकाराम बनाये
छोटूराम की जीवनी लिखी मामला तमाम सुण्या होगा ||
3
सादा सुभा बात के पक्के टीका राम जी बातये भाई
गामों मैं शिक्षा प्रचार के थे उणनै ये बीड़े ठाये भाई
दिन रात एक कर दिए ना किया आराम सुण्या होगा ||
4
स्कूल चलाकै दसवीं का शिक्षा छोटा सा पौध लगाया
छह शिक्षण संस्थाओँ  का वटवृक्ष सोनीपत मैं छाया
कहै रणबीर  नेता  सबका चौधरी छोटूराम सुण्या होगा ||

Wednesday, 9 January 2019

सुभाष चंद्र बोस

सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन (23 जनवरी ) के मौके पर एक रागनी
शत शत शत प्रणाम तनै आजाद हिंद फौज बनाई ।।
फिरंगी की ईसके दम पै तने ईंट तैं ईंट बजाई।।
बासठ साल मौत नै होगे बेरा नहीं लग पाया
इतिहास की किताबों मैं यो विमान हादसा बताया
ठाराँ अगस्त नै मातम छाया खबर मौत की आई ।।
फिरंगी की ईसके दम पै तने ईंट तैं ईंट बजाई।।
कद हुई मौत ना बेरा फेर जिंदा तूँ म्हारे दिल मैं
जिस आजादी खातिर लड़े वा हटकै फिर मुश्किल मैं
या नाग पुकारै बिल में धर्म पै नफरत फैलाई ।।
फिरंगी की ईसके दम पै तने ईंट तैं ईंट बजाई।।
तेईस जनवरी का दिन हमेशा हमनै याद रहैगा
दिल म्हारा इस दिन सुभाष बोस जिंदाबाद कहैगा
जुल्म खिलाफ वो फहैगा जो सच्चा वीर सिपाही ।।
फिरंगी की ईसके दम पै तने ईंट तैं ईंट बजाई।।
तेरे सपन्यां का भारत आज तलक ना बन पाया
मुट्ठी भर ऐस करैं बाकी मरे भूखा तिसाया
रणबीर नै अलख जगाया करकै तेरी कविताई ।।
फिरंगी की ईसके दम पै तने ईंट तैं ईंट बजाई।।

मैम्बर पंचायत


तर्ज-- फूल तुम्हें भेजा है
मैम्बर पंचायत चुनी गई खुशी गात मैं छाई थी।
ज्ञान विज्ञान आल्यां नै किमै ज्ञान की बात बताई थी।।
सबतै पहलम हुआ सामना डरकै देवर मेरे तैं
न्यों बोल्या बैठकां मैं नहीं जाणा बता दी बात तेरे तैं
भाई तै मैं बतला ल्यूंगा इशारे से मैं धमकाई थी।।
चाही लोगां तै बात करी घूंघट बीच मैं यो आण मरया
घूंघट खोलण की बाबत यो देवर नै घर ताण गिरया
पति मेरे नै साथ दिया पर कोण्या पार बसाई थी।।
म्हिने मैं एक मीटिंग हो इसा पंचायती कानून बताया
मैम्बर सरपंच करैं फैंसला जा फेर लागू करवाया
बिना मीटिंग फैंसले ले कै पंचायत पढ़ण बिठाई थी।।
क्यूकर वार्ड का भला करूं तिरूं डूबूं जी मेरा होग्या
सरपंच के चौगरदें बदमाशां का यो पूरा ए घेरा होग्या
घर आला बोल्या चाल सम्भल कै मैं न्यों समझाई थी।।
न्यारी-न्यारी सारे कै हम क्यों होकै लाचार खड़ी बेबे
यो हमला घणा भारया सै बिना हथियार खड़ी बेबे
मजबूत संगठन बणावां रणबीर नै करी लिखाई थी।।



वैज्ञानिक दृष्टि


वैज्ञानिक दृष्टि


वैज्ञानिक दृष्टि बिन सृष्टि नहीं समझ मैं आवै।
कुदरत के नियम जाण कै समाज आगै बढ़ पावै।।
किसनै सै संसार बणाया किसनै रच्या समाज यो
म्हारा भाग कहैं माड़ा बांधैं कामचोर कै ताज यो

सरमायेदार क्यों लूट रहया सै मेहनतकशी की लाज यो
क्यों ना समझां बात मोटी कूण म्हारा भूत बणावै।।
कौण पहाड़ तोड़ कै करता धरती समतल मैदान ये
हल चला खेती उपजावै उसे का नाम किसान ये
कौण धरा चीर कै खोदै चांदी सोने की खान ये
ओहे क्यों कंगला घूम रहया चोर बण्या धनवान ये
करमां के फल मिलै सबनै क्यों कैहकै बहकावै।।
हम उठां अक अनपढ़ता का मिटा सकां अन्धकार यो
हम उठां अक जोर जुलम का मिटा सकां संसार यो
हम उठां अक उंच नीच का मिटा सकां व्यवहार यो
जात पात और भाग भरोसे कोण्या पार बसावै।।
झूठ्यां पै ना यकीन करां म्हारी ताकत सै भरपूर
म्हारी छाती तै टकरा कै गोली होज्या चकनाचूर
जागते रहियो मत सोइयो म्हारी मंजिल ना सै दूर
सिरजन होरे हाथ म्हारे सैं घणे अजब रणसूर
नया समाज सुधार का रणबीर रास्ता बतावै।।




खाणक


बोल बख्त के
खाणक नै स्याहमी ल्यादी किसनै चौड़ै लूट मचाई।
एक पालै ये काम करणिये दूजे पालै लुटू अन्याई।।
1.            अंग्रेजां नै ढाका मैं कारीगरां के गूंठे कटवाये थे
                थाण मलमल के गोरयां नै सड़कां पै फिंकवाये थे
                भारत देश पै जुलम घणे सालों साल ढवाये थे
                विरोध मैं जो सिर उठ्या उंपै लठ बरसाये थे
                जुलमी राज हटावण नै भगत सिंह नै फांसी खाई।।
2.            देश आजाद हुयां पाछै हमनै मेहनत खूब करी
                जंगल काट खेत बणाये सूकी जड़ फेर हुई हरी
                खाणक मैं पहाड़ तोड़े हथेली उपर ज्यान धरी
                म्हारी मेहनत रंग ल्याई देश की तिजूरी गई भरी
                मुट्ठी भरकी चान्दी होगी म्हारे बालक बिना पढ़ाई।।
3.            सहज सहज देश मैं काला धन पफेर छाण लग्या
                अमरबेल की ढालां यो धोले धन नै खाण लग्या
                भ्रष्ट नेता गुण्डे मिलगे समाज तले नै जाण लग्या
                इसका काला छाया म्हारे खाणक मैं भी आण लग्या
                इस काले धन नै खाणक लूटण की स्कीम बणाई।।
4.            खाणक कई गामां का सदियां तै पेट पालता आया
                इन पेटां नै जमा भूलगे खाणां का ठेका उठवाया
                ठेकेदारां नै करी तबाही लूट का नाका लगवाया
                माल की बिव्रफी कम होगी यो मजदूर गया दबाया
                रणबीर नै तसबीर सही खींच कै ईब दिखाई।।

खागड़ देशां नै

खागड़ देशां नै
विकसित खागड़ देशां नै आपाधापी कसूत मचाई रै।
 ट्रेड सैंटर के हमले नै या मन्दी चारों कूट फैलाई रै।।
१. अमरीका मैं डेढ लाखां की नौकरी देखो खोस लई
ब्रिटेन जापान जर्मनी मैं उड़ अमीरां की होंस गई
पैदावार घणी खपत थोड़ी फेर नई चाल चलाई रै।।
२. आतंकवाद नै हथियार बणा गरीब देशां मैं बड़गे
पहल्यां इसतै दूध प्याया फेर इसे गेल्यां भिड़गे
अफगानिस्तान बणा खाड़ा एक तरफा करी लड़ाई रै।।
३. ईराक इरान सोमालिया अपणे निशाने पै बिठाये
उत्तरी कोरिया पै इननै फेर कसूते तीर चलाये
तीसरी दुनिया डरा धमका कै अपणी मण्डी बनाई रै।।
४. डबल्यू टी ओ विश्व बैंक साथ मैं मुद्रा कोष बताया
तीसरी दुनिया मैं जाल कसूता मिलकै नै फैलाया
       भारत बरगे देशां की रणबीर सिंह श्यामत आई रै।।

Sunday, 28 October 2018

सोचें मिलकै

सोचें मिलकै
किसान मजदूर सोचें मिलकै क्यों लुटगी मेहनत म्हारी।।
किसान फसल उगावै मजदूर बणावै महल अटारी।।
1
उबड़ खाबड़ खेत क्यार किसान की मेहनत नै सँवारे
मजदूर सड़क डैम बणाकै पूरे भारत नै चमकारे
किसान मजदूर की मेहनत क्यों मौज करता साहूकारी।।
किसान मजदूर सोचें मिलकै क्यों लुटगी मेहनत म्हारी।।
2
किसान और मजदूर की एकता बख्त की बात बताई जा
इन दोनों की एकता भाईयो जात गोत इलाके मैं खिंडाई जा
न्यारे न्यारे किसान मजदूर नुकसान ठारे सैं घणा भारी।।
किसान मजदूर सोचें मिलकै क्यों लुटगी मेहनत म्हारी।।
3
देश आगै बढ़या आज मेहनत करी मजदूर किसान
इनके बालक भूखे फिरते न्याकारी कोण्या पाया भगवान
काम करनिये रूलगे देखो पिटी सारै कै या ईमानदारी ।।
किसान मजदूर सोचें मिलकै क्यों लुटगी मेहनत म्हारी।।
4
सिस्टम लूट पाट का होग्या नीति खड़ी विरोध म्हारे थारे मैं
म्हारी लूट का तोड़ बताया किसान मजदूर के भाईचारे मैं
सोच समझ कै रणबीर की कलम दोनों का एका चाहरी।।
किसान मजदूर सोचें मिलकै क्यों लुटगी मेहनत म्हारी।।