Sunday, 30 April 2017





-185-

लिए कर्ज के मैं डूब, हमनै तिरकै देख्या खूब,
ना भाजी म्हारी भूख, लुटेरयां नै जाल बिछाया, हे मेरी भाण
1. ज्यों-ज्यों इलाज करया मर्ज बढ़ग्या म्हारा बेबे
  पुराने कर्जे पाटे कोण्या नयां का लाग्या लारा बेबे
  झूठे सब्जबाग दिखाये, अमीरां के दाग छिपाये
  गरीबां के भाग लिवाये, कर सूना ताल दिखाया, हे मेरी भाण
2. विश्व बैंक चिंघाड़ रहया घरेलू निवेश कम होग्या
बेरोजगारी बढ़ा दी घनी सबर म्हारा यो खत्म होग्या   म्हंगाई ना घटती सखी, गरीबी क्यों बढ़ती सखी
   जनता भूखी मरती सखी, नाज का भण्डार बताया हे मेरी भाण
3. जल जंगल और जमीन खोस लिए म्हारे क्यों
  सिरकै उपर छात नहीं दिए झूठे लारे क्यों
  आदिवासी तै मार दिया, किसानां उपर वार किया
   कारीगर धर धार दिया, बेरोजगारी नै फंख फैलाया, हे मेरी भाण
4. इलाज करणिया डाक्टर बी खुद हुया बीमार फिरै
  सुआ लवाल्यो सुवा लवाल्यो करता या प्रचार फिरै
  होगी महंगी आज दवाई, लुटगी सारी आज कमाई
  रणबीर सिंह बात बताई, खोल कै भेद बताया, हे मेरी भाण

Friday, 28 April 2017

Call to farmer

किसानों को आह्वान 
टेक :-
चुच्ची बच्चा त्यारी करल्यो रास्ता बिना लड़ाई कोण्या।।
धान पीट दिया क्यों म्हारा इब बची जमा समाई कोण्या।।
1------
सुधां खुरां यो बैरी चढ़ग्या क्यों होती हमनै जाग नहीं
जो चिंगारी दबी हुई वा बन जाती क्यों आग नहीं
बैठे रहवां ताश खेलते म्हारे बरगा कोय निर्भाग नहीं
जात गोत बांट दे हमनै इसतै जहरी कोय नाग नहीं
खूनी कीड़े खावैं चौगिरदें क्यों देता कति दिखाई कोण्या।।
2-------
कड़ तौडैगी महंगाई म्हारी यो दूध ढोल मैं घलग्या
सिर भी म्हारा जूती म्हारी टोटे का दीवा बलगया
अमरीका म्हारा खून चूसकै सांड मरखना पलग्या
बासी होगी म्हारी जवानी मेरा न्यों कालजा जलग्या
आगली पीढ़ी गाल बकैगी जै नई तस्वीर बनाई कोण्या।।
3--------
भारत का किसान मरया तो मुश्किल हिंदुस्तान बचै
डब्ल्यू टी ओ बन्दूक तानरया नहीं खेत खलिहान बचै
बिना खेती उद्योग किसा बिना उद्योग ना इंसान बचै
बिना बिजली पानी आज मुश्किल दीखै किसान बचै
आपणे पाहयां चाल पड़ां क्यों टोही इसी रही कोण्या ।।
4------
हमनै मारकै दम लेवैगी तपेदिक जात बीमारी भाई
इसका चश्मा चढ़ाकै म्हारै म्हारी खाल उतारी भाई
किसा सतरंगा खेल रचाया लिकड़या ऊत खिलारी भाई
जमा राह मैं डोब दिए ना दो आने की असवारी भाई
रणबीर गरीब अमीर तैं न्यारी दुनिया मैं लड़ाई कोण्या।।
******किसान क्रांति का समय निकला जा रहा है

1 मई

1 मई का दिन दुनिया के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है । मजदूरों ने इकट्ठे होकर अपने हकों के लिए आवाज उठाई थी। अपने खून की कुर्बानी दी थी। लाल झंडे की महिमा को स्थापित किया था। क्या बताया भला:--
मई दिवस यो एक मई नै दुनिया मैं मनाया जावै ।।
दुनिया के मजदूरो एक हो नारा यो लगाया जावै ।।
1::::::::
लड़ी मजदूरों नै कट्ठे होकै दुनिया मैं लड़ाई बेबे 
लाल झंडा रहवै सलामत छाती मैं गोली खाई बेबे
पूरी एकता दिखाई बेबे यो एहसास कराया जावै।।
2::::::::
देकै शहादत मजदूरों नै अपने हक लेने चाहे थे
कई सौ मजदूर कट्ठे होकै शिकागो के मैं आये थे
एकता के नारे लाये थे म्हारा हक ना दबाया जावै।।
3::::::::
समाजवाद की दुनिया मैं एक नई या लहर चली
चीन साथ मैं वियतनाम या हर गली शहर चली
दिन रात आठ पहर चली इतिहास मैं बताया जावै।।
4::::::::
उस दिन तैं मजदूर दिवस मेहनतकश मणाण लगे
मजदूर एकता जिंदाबाद सुन मालिक घबराण लगे
रणबीर सिंह गीत बणाण लगे एक मई नै गाया जावै।।

Tuesday, 25 April 2017

नक्सलवाद

नक्सलवाद कितै पाकिस्तान ये जवान म्हारे झोंक दिए 
अडानी अम्बानी की खात्तर ये किसान म्हारे ठोक दिए 
1
शासक तंत्र का खेल दखे नहीं म्हारी समझ मैं आया रै
देश भक्ति के  नाम पै जवान fफ्रंट उप्पर लड़वाया रै
खेत मैं किसान दोफारे के मां यो पस्सीने पोंछता पाया रै
सरहद की रुखाली कराई खेत मैं हाँगा लगवाया रै
हक मांगे जिब जिब जनता नै चढ़ा सूली की नोक दिए।
2
 दोनूंआं की देश सेवा तैं देखो अम्बानी का पेट फुलवाया 
हमनै आवाज उठाई तो दोनूं फ्रण्टों पै हमें धमकाया 
या किसी देशभक्ति जिसनै आज गरीब संकट बढ़ाया
सोचो जवानों और किसानों तमनै किसका राज बचाया
जिब हम बोलैं तो कहते ये कौन देशद्रोही भोंक दिए।
3
बेरा ना कितने किसान म्हारे ज्यान अनसमझी  मैं खोगे
म्हारे देश के भक्त बेरा ना आज कित तान कै सोगे 
हक मांगैं वे देशद्रोही देश लूटैं वे देश प्रेमी होगे
जात पात पै बांट दिए कमेरे ये बीज बिघ्न के बोगे 
म्हारे संघर्षों के सारे रास्ते बांट बांट कै देखो रोक दिए।
4
देश द्रोह करणीये वे सैं जो हक छीन रहे किसानों के
देश द्रोही भक्त बणे हांडै आज हिमाती लुटेरे शैतानों के
म्हारे देश प्रेमी किसान क्यों आज शिकार अपमानों के
मुट्ठी भर शैतान क्यों बणे शासक देश मैं इंसानों के 
कहै रणबीर छंद बनाकै ये समझा सही श्लोक दिए ।।

Wednesday, 19 April 2017

भगत सिंह

लेखक भगत सिंह को आह्वान करके क्या कहता है ------
देख ले आकै सारा हाल , क्यों देश की बिगड़ी चाल
सोने की चिडया सै कंगाल , भ्रष्टाचार नै करी तबाही 
अंग्रेज तैं लड़ी लडाई , थारी कुर्बानी आजादी ल्याई 
देश के लुटेरों की बेईमानी फेर म्हारी बर्बादी ल्याई 
क्यों भूखा मरता कमेरा , इसनै क्यूकर लूटै लुटेरा
करया चारों तरफ अँधेरा,माणस मरता बिना दवाई
चारों कान्ही आज दिखाऊँ , घोटालयां की भरमार दखे
दीमक की तरियां खावै सै समाज नै यो भ्रष्टाचार दखे
ये चीर हरण रोजाना होवें , नाम देश का जमा ड़बोवैं
लुटेरे आज तान कै सोवें, शरीफों की श्यामत आई
थारे विचारों के साथी तो डटरे सें जम्कै मैदान के माँ
गरीबों की ये लड़ें लडाई म्हारे पूरे हिंदुस्तान के माँ
भगत सिंह ये साथी थारे , तेरी याद मैं कसम उठारे
संघर्ष करेँ यो बिगुल बजारे ,चाहते ये मानवता बचाई
बदेशी कंपनी तेरे देश नै फेर गुलाम बनाया चाहवैं
मेहनत लूट मजदूर किसानों की ये पेट फुलाया चाहवैं
भारी दिल तैं साथी रणबीर, लिखै देश की सही तहरीर
भगत तनै जो बनाई तस्बीर देख जमा ए पाड़ बगाई

Tuesday, 4 April 2017

जालियाँवाला बाग हत्याकांड

जालियाँवाला बाग हत्याकांड भारत के पंजाब प्रान्त के अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर के निकट जलियाँवाला बाग में १३ अप्रैल १९१९ (बैसाखी के दिन) हुआ था। रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए एक सभा हो रही थी जिसमें जनरल डायर नामक एक अँग्रेज ऑफिसर ने अकारण उस सभा में उपस्थित भीड़ पर गोलियाँ चलवा दीं जिसमें १००० से अधिक व्यक्ति मरे और २००० से अधिक घायल हुए।
अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में 484 शहीदों की सूची है, जबकि जलियांवाला बाग में कुल 388 शहीदों की सूची है। ब्रिटिश राज के अभिलेख इस घटना में 200 लोगों के घायल होने और 379 लोगों के शहीद होने की बात स्वीकार करते है जिनमें से 337 पुरुष, 41 नाबालिग लड़के और एक 6-सप्ताह का बच्चा था। अनाधिकारिक आँकड़ों के अनुसार 1000 से अधिक लोग मारे गए और 2000 से अधिक घायल हुए।
यदि किसी एक घटना ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर सबसे अधिक प्रभाव डाला था तो वह घटना यह जघन्य हत्याकाण्ड ही था। माना जाता है कि यह घटना ही भारत में ब्रिटिश शासन के अंत की शुरुआत बनी।
१९९७ में महारानी एलिज़ाबेथ ने इस स्मारक पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी थी। २०१३ में ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरॉन भी इस स्मारक पर आए थे। विजिटर्स बुक में उन्होंनें लिखा कि "ब्रिटिश इतिहास की यह एक शर्मनाक घटना थी।"


Wednesday, 22 March 2017

चोट

चोट
या चोट मनै ,गई घोट मनै,गई फिरते जी पै लाग
ईब खेलूं मैं खूनी फाग।।
चाला होग्या गाला होग्या क्यूकर बात बताऊँ बेबे
इज्जत गंवाई चिंता लाई क्यूकर ज्यान बचाऊँ बेबे
डाकू लुटेरे फिरैं घनेरे क्यूकर गात छिपाऊं बेबे
देख अकेली करी बदफेली क्यूकर हालात बताऊँ बेबे
ना पार बसाई नहीं रोटी भाई मेरै सुलगै बदन मैं आग
ईब मैं खेलूं खूनी फ़ाग ।।
के बुझेगी भाण राहन्दे काटूँ दिन मर पड़कै हे
दिन रात परेशान हुई मैं रोऊं कोठे मैं बड़कै हे
बात बणी घणी कसूती मेरे भीतर मैं रड़कै हे
रामजी किसा खेल रचाया सोचूँ खाट मैं पड़कै हे
ये उल्टा धमकावैं मनै कुलटा बतावैं उसनै कहैं ये बेदाग
ईब मैं खेलूं खूनी फ़ाग ।।
जिस देश मैं नहीं करते सही सम्मान लुगाई का
उस देश का नाश लाजमी जड़ै अपमान लुगाई का
सारी उम्र भज्या रामजी नहीं भुगतान दुहाई का
घणा अष्टा बना दिया सै यो इम्तिहान लुगाई का
मैं तो मरली दिल मैं जरली ल्याऊं नाश जले कै झाग
ईब मैं खेलूं खूनी फाग।।
राम गाम सुनता होतै हम कति ज्यान तैं मरली
औरत ईब्बे और सताई जा या मेरे दिल मैं जरली
सबला लूटी अबला लूटी बना दासी घर मैं धरली
इबै तो और सहना होवैगा रणबीर के इतने मैं सरली
होंठ सीऊं कोण्या चुप जीऊँ कोण्या तेरा करूं सामना निर्भाग
ईब मैं खेलूं खूनी फ़ाग ।।

Friday, 17 March 2017

VOTE


चमेली पड़ौस की महिलाओं के बीच दोपहर को बात करती है ।
सभी महिलाएं महंगाई के बारे में बताती हैं । लैक्सन आगे पर महंगाई फेर
बी कम नहीं हुई । चमेली क्या कहती है ----
वोट देवां  जिब राखते हम सही गलत का ध्यान नहीं ॥
नाश करैंगे वे नेता जिनकै धोरै आज ईमान नहीं ॥
नजर घुमा कै देख लियो नित पेड़ झूठ का फलै सै
सच का तेल घलै दीवे मैं तो यो ज्ञान उजाला जलै सै
सच के दायरे मैं रहकै मन नहीं हिलाया हिलै सै
सच पै खड्या रहवै उसनै दिलां मैं जगां मिलै सै
विचार करै बुद्धि चेतन बिन चेतन मिलै ज्ञान नहीं ॥
भगत सिंह का नाम सुण्या धूम मचाई हिन्द म्हारे मैं
तेईस बरस का फांसी चढग्या सोचो कदे इस बारे मैं
सुणो आसान बात नहीं होती या ज्यान देनी आरे मैं
घर बार कति छोड़ दिया उसनै देश के प्रेम इशारे मैं  
म्हणत करकै दौलत पैदा करां समझे जां इंसान नहीं ॥
साच्ची बात कहूँ थारे तैं हम सच्चाई मंजूर करावैं
हाथ जोड़ कहूँ थारे तैं सच का साथ जरूर निभावें
सच्चाई पै चलना चाहिए सच्चाई का घर दूर बतावैं
बनावटी मिलावटी की जागां इंसानियत का नूर खिलावें
सच्चा सौदा ए बिकवावेंगे झूठ की चलै दुकान नहीं ॥
वो मानस ना किसे काम का जो सच पै सिर धुनै नहीं
अपनी कमाई का हिसाब वो बैठ कै कदे बी गिनै नहीं
वोहे मानस सदा सुख पावै सै जो बात झूठी सुनै नहीं
आज जो ठीक नहीं वो उस परम्परा का जाल बुनै नहीं
छुआछात की जो बात करै वो इंसान की संतान नहीं ॥

ढेरयां आला कुड़ता


जात पात का लेकै साहरा म्हारी खाल उतारी क्यों ।
चित बी मेरी पिट बी मेरी चलायी तलवार दुधारी क्यों। 
बढ़िया दावत होटल के मैं सारे रलमिल खावैं क्यों 
जब चालैं रेल मोटर मैं उड़ै भींटण नहीं पावैं क्यों 
नल का पानी पिया मजे मैं प्यासे ना रैह ज्यावैं क्यों
कठ्ठा कम कर कै खेतां मैं दस दिन नहीं न्हावै क्यों
गाल गली मैं पल्ला लागै न्हाकै अगत सुधारी क्यों ।
मेले के मैं धक्कम धका ओड़ै माणस कदे भींटै नहीं
रन्धती दाल भींटै म्हारै उड़द चावल मूंग भींटै नहीं
बांधी पगड़ी भींटै भारी चाद्दर दोहर खेस भींटै नहीं
हारै धरया दूध भींटै देखो धार काढ़या दूध भींटै नहीं
कुआँ भींटै जोहड़ नदी ना भींटयल कदे पुकारी क्यों।
बैठें साथ खाट भींटै नहीं भींटै सिर उप्पर ठायां तैं
सिर बुक्कल ना भींटै बिस्तरा पल मैं भींटै बिछायाँ तैं
नेजू बाल्टी डोल भींटै नहीं घड़िया भींटै ठवायां तैं
कुत्यां तक की झूठ नहीं भींटै हाथ मनुष्य के लायां तैं
सौ सौ गाल बकैं उसनै फेर देकै नै ठोकर मारी क्यों।
गाजर मूली गंठे काकड़ी हरिजनां पै उपजवावां सां
आलू गोभी मटर टमाटर अरवी शलगम खावाँ सां
सेब सन्तरे आम नारियल हाथों हाथ ले ज्यावां सां
सारी चीज भींटण आली हम कोण्या भींट बतावां सां
मुंशी राम रणबीर मिलकै बूझें म्हारी अक्कल मारी क्यों

Monday, 27 February 2017

Workshop


आज हिसार किसान सभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय रागनी गायकों और लिखारियों की कार्यशाला में 5 -6 घंटे बिताने का मौका मिला बहुत अच्छे अनुंभव रहे ।  महाशय फूल सिंह , साथी रघबीर सिंह , साथी बसाऊ राम , मामन  सिंह , राजबीर निडाना , श्री कृष्ण जी धनि गुजरान , श्रीमती राज बाला जी , भाई प्रेम कुमार, मीनू जी, श्री सुरेंदर कादियान , साथी जयपाल दिनोदा और कॉमरेड प्रदीप सिंह ने हिस्सेदारी की ।  उन रागनियों में जिनमें किसानों के बारे लिखा गया है चर्चा की गयी और साथियों ने कुछ  प्रस्तुति भी की | कुछ रचित रागनियों की टेक ,लय सुरताल पर भी चर्चा की गयी ।  हिसार में हो रहे किसान सभा के राष्ट्रीय सम्मलेन बारे भी चर्चा की गयी । गाँव गाँव जा कर किसानों और मेहनतकश तबको के बीच इन रागनियों को गाया जायेगा और किसानों और मेहनतकशों की आज की चुनौतियों को इनके माध्यम से रखा जायेगा । 

Tuesday, 21 February 2017

Khuni keedey


खूनी कीड़े नई सदी के
नई सदी के ये खूनी कीड़े फेर गुलाम बनाया चाहवैं।
संकट फैला के चारों कान्हीं म्हारी मोर नचाया चाहवैं।।
1. पानी खाद बिजली पै सब्सिडी खत्म हुई सारी क्यों
धरती लाल स्याही मैं चढ़ी दरवाजे खड़ी बीमारी क्यों
ब्याह शादी मुश्किल होगे बढ़ी ईब बेराजगारी क्यों
पेट्रोल डीजल महंगे करे ना ढंग की मोटर लारी क्यों

बढ़ा कै बेरोजगारी नै ये ध्याड़ी घटाया चाहवैं।।
2. गिहूं अर चावल देश मैं ये चिड़िया घर मैं टोहे पावैंगे
दूध शीत बिना ये बालक म्हारे भैंसा कान्ही लखावैंगे
फसल के मालिक बिदेशी होज्यां दूर बैठकै हुकम चलावैंगे
हम के बोवां अर के खावां देशी बदेशी साहूकार बतावैंगे
दारू सुलफा स्मैक पिलाकै हमनै कूण मैं लाया चाहवैं।।
3. दारू बुरी बीमारी जगत के मां जानै दुनिया सारी भाई
फेर क्यों या काढ़ी जावै सै नुकसान करती भारी भाई
माफिया पाल ये दारू के करैं फेर फरमान जारी भाई
म्हारे बालक फंसावैं जाल मैं म्हारी अकल मारी भाई
लाशां के उपर दारू बेचैं अपणा मुनाफा बढ़ाया चाहवैं।।
4. अमरीका जापान मैं सब्सिडी हम देते सभी किसानां नै
इम्पोर्ट ड्यूटी भारया उनकी पिटवाते म्हारे धानां नै
उड़े कुत्ते बिल्ली मौज करैं मुश्किल आड़ै इन्सानां नै
कमेरे जमा चूस कै बगाये देशी बिदेशी धनवानां नै
कहै रणबीर सिंह मुनाफा खोर ये लगाम लगाया चाहवैं।।

Wednesday, 8 February 2017

LAKHMI CHAND

इस प्रदेश  में दादा लखमी को कौन नहीं जानता। काफी मशहूर सांगी रहे अपने दौर के और कई सांगों की रचना की और सांग खेले भी। लखमी दादा और मेहर सिंह के बारे में दो तीन अवसरों पर आमना सामना होने की बातें कई बार सुनने कां मिलती हैं। एक बार लखमी दादा सांपला में दादा लखमी अपना प्रोग्राम कर रहे थे । वहां पर दादा लखमी ने मेहर सिंह को काफी कड़े शब्दों में सबके सामने धमका  दिया । बताते कि मेहर सिंह वहां से उठकर कुछ दूर जाकर खरड़ बिछा कर गाने लगा। कुछ ही देर में सारे लोग मेहर सिंह की तरफ चले गये और दादा की स्टेज खाली हो गई  । क्या बताया भला कवि ने -
                        -4-
मेहर सिंह लखमी दादा एक बै सांपले मैं भिड़े बताये।।
लखमी दादा नै मेहरु धमकाया घणे कड़े शब्द सुनाए।।
सुण दिल होग्या बेचैन गात मैं रही समाई कोन्या रै
बोल का दरद सहया ना जावै या लगै दवाई कोन्या रै
सबकै साहमी डांट मारदी गल्ती उसतैं बताई कोन्या रै
दादा की बात कड़वी उस दिन मेहरु नै भाई कोन्या रै
सुणकै दादा की आच्दी भुन्डी उठकै दूर सी खरड़ बिछाये।।
इस ढाल का माहौल देख लोग एक बै दंग होगे थे
सोच समझ लोग उठ लिए दादा के माड़े ढंग होगे थे
लखमी दादा के उस दिन के सारे प्लान भंग होगे थे
लोगां ने सुन्या मेहर सिंह सारे उसके संग होगे थे
दादा लखमी अपनी बात पै बहोत घणा फेर पछताए ।।
उभरते मेहर सिंह कै एक न्यारा सा अहसास हुया
दुखी करकै दादा नै उसका दिल भी था उदास हुया
दोनूं जन्यां ने उस दिन न्यारे ढाल का आभास हुया
आहमा साहमी की टक्कर तैं पैदा नया इतिहास हुया
उस दिन पाछै एक स्टेज पै वे कदे नजर नहीं आये।।
गाया मेहर सिंग नै दूर के ढोल सुहाने हुया करैं सैं
बिना बिचार काम करें तैं घणे दुख ठाने हुया करैं सैं
सारा जगत हथेली पीटै ये लाख उल्हाने हुया करैं सैं
तुक बन्दी लय सुर चाहवै लोग रिझाने हुया करैं सैं
रणबीर सिंह बरोने आले नै सूझ बूझ कै छंद बनाये।।