Saturday, 28 October 2017

जन अधिकार जन एकता

फासीवाद की घण्टी
फासीवाद की घण्टी खड़कै संकट घणा भारी छाया रै
जन अधिकार जन एकता का यो लड़ाकू मंच बनाया रै
1
बहुविविधता म्हारे देश की इसपै हमला बोल दिया
आच्छे दिन ल्यावांगे का नारा बणा कसूता मखौल दिया
इनके साहमीं जो बोलैं उनका गोली तैं सीना छोल दिया
आज किसानां की कड़ तोड़ी अमीर चांदी मैं तोल दिया
वायदा भ्रष्टाचार खत्म का देकै यो वोटर गया भकाया रै
जन अधिकार जन एकता का यो लड़ाकू मंच बनाया रै
2
वायदे याद दिवावण खातर जिब लोग सड़कां पै आये
वायदे पूरे करण की जागां लोग बाग़ बहोत धमकाये
जो ना माने उनके ऊपर छापे सीबीआई के मरवाये
किसान मजदूरों के संघर्ष लाठी गोली तैं गए दबाये
लंकेश गौरी का शरीर गोलियों से छलनी करवाया रै
जन अधिकार जन एकता का यो लड़ाकू मंच बनाया रै
3
भ्रष्टाचार की खातर तै गया संस्थागत ढांचा बनाया यो
देशी बदेशी कम्पनी दे खुलकै चँदा कानून सुझाया यो
बदले मैं कारपोरेट कै देश गैहणै गया धरवाया यो
धर्म निरपेक्ष संविधान तैं धर्म का बाणा पहराया यो
हिन्दू मुस्लिम जात पात का नफरत का जाल फैलाया रै
जन अधिकार जन एकता का यो लड़ाकू मंच बनाया रै
4
रेल बैंक बीमा दे बदेशी तैं राष्ट्रवाद का राग गावैं रै
मजदूरी करी घणी सस्ती इनके हक खोसते जावैं रै
जो इनके खिलाफ बोलैं उननै ये राष्ट्र द्रोही बतावैं रै
शिक्षा सेहत रोजगारां नै ये प्राईवेट की भेंट चढ़ावैं रै
रणबीर नै गीत बणा कै जन एकता का नारा लाया रै।

जन अधिकार जन एकता यो लड़ाकू मंच बनाया रै

Monday, 9 October 2017

दशहरा

अच्छाई की जीत बुराई पै दशहरा जावै सै मनाया।।
यो रावण हराया रामजी नै ज्यां जावै आज जलाया।।
1
या तो राम रावण की सै महाकथा कदे लिखी बताई
तुलसी दास नै एक लिखी दूजी बाल्मीक नै सै रचाई
बात एकसी सैं उनमें कुछ दोनूआं मैं फर्क बी पाया।।
यो रावण हराया रामजी नै ज्यां जावै आज जलाया।
2
आज के राम रावण कौण इसपै विचार नहीं करते
म्हारी कमाई लूट लूट कै आज के रावण घर भरते
अडाणी अम्बानी पक्के रावण पूरा देश लूट कै खाया।।
यो रावण हराया रामजी नै ज्यां जावै आज जलाया।
3
आज सबतें बड्डा रावण सै यो अमरीका सही बताऊँ
दुनिया डरा राखी सै खतरनाक इसकी फ़ौज दिखाऊं
झूठे बाहने टोह करकै हमला करकै यो ईरान खिंडाया।
यो रावण हराया रामजी नै ज्यां जावै आज जलाया।
4
आज के रावण कैसे जलावां इपै आओ विचार करांगे
रावण नै राम समझ कै अपनी अर्थी तैयार करांगे
कहै रणबीर बरोने आला यो छन्द तोड़ का बनाया ।।
यो रावण हराया रामजी नै ज्यां जावै आज जलाया।

बीफ गऊ भारत माता

बीफ गऊ भारत माता आगे असली मुद्दे फैंक बगाये।।
लव जिहाद देश द्रोही गैल कब्रिस्तान नै ठाकै ल्याये।।
1
कितने करोड़ युवाओं को रोजगार दिया बताते कोण्या
गंगा मैया कितनी साफ़ हुई जिकरा कति चलाते कोण्या
बुल्लेट ट्रेन के कोच कितने तैयार करे दिखाते कोण्या
मेक इन इंडिया का के नतीजे लिखे कितै पाते कोण्या
दलित विरोध बढाँते जावैं दलित राष्ट्रपति भी बनाये।।
लव जिहाद देश द्रोही गैल कब्रिस्तान नै ठाकै ल्याये।।
2
कितने दागी नेता जेल गए नहीं कोये हिसाब बताया
पन्दरा लाख म्हारे खातयाँ मैं आज तलक कोन्या आया
कश्मीर का हाल बुरा करया पीडीएफ तैं हाथ मिलाया
जवानों के खाण पीण मैं यो सुधार थोड़ा बी ना पाया
झूठे इतने वायदे करकै देखो फ़ौज के जवान बहकाये।।
लव जिहाद देश द्रोही गैल कब्रिस्तान नै ठाकै ल्याये।।
3
किसान आमदनी दुगणी करांगे जोर के नारे लगाये थे
डीजल पैट्रोल करांगे सस्ते घणे सब्ज बाग़ दिखाये थे
फांसी नहीं खावण देवांगे जुमले बहोत घणे सुनाये थे
स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करांगे ये सन्देश पहोंचाये थे
गरीबी कति टोही नहीं पावैगी सपन्यां मैं खूब घुमाये।।
4
ईमानदारों के खाते मैं यो म्हारा भारत देश आया कोण्या
रूपये के मुकाबले यो डॉलर नीचे नै आता पाया कोण्या
स्मार्ट सिटी का नक्शा थारा इस जनता नै भाया कोण्या
बहुविविधता पढ़न बिठा दी यो भाईचारा भाया कोण्या
कहै रणबीर बरोने आला दिमाग लगा मनै छंद रचाये ।।
लव जिहाद देश द्रोही गैल कब्रिस्तान नै ठाकै ल्याये।।

Saturday, 7 October 2017

धरत्ती पुत्र ना बेरा होतै मैं भेद बतादयूं सारा।।
भूमि अधिग्रण कानून ल्याकै ,तूँ धरती कै दे मारया।।
1
धरत्ती खोसन खात्तर लोगो हुक्म हुया सरकारी 
धरती देनी पड़ै जरूरी यो फतवा होग्या जारी
कानून बनाकै हाथ काट लिए , ना मर्जी चालै थारी
जब तक आवै तेरै समझ मैं होज्यागी लाचारी
गाम के गाम आड़े उजड़गे , कुछ ना चालै चारा।।
धरत्ती पुत्र ना बेरा होतै मैं भेद बतादयूं सारा।।
2
किसान हित की बात करैं और अम्बानी तैं बतलारे
सबका करैं विकास नयूं कहकै झूठा ढोंग रचारे
कड़े फैंसले लेने होंगे नयूं ज़िक्र रोज चलारे
राम राम मूंह तैं कैहरे और छुरी बगल मैं ठारे 
आच्छे दिन ईब  आज्याँगे यो बिल्कुल झूठा नारा।।
3
तेरी सहमति की नहीं जरूरत बस आकै हुक्म सुनावैंगे
प्लॉट काटैं कितै फ्लैट बनाकै पूँजी खूब बढ़ावैंगे
मुआवजा कर दिया कति घाट, ये नई नई चाल चलावैंगे
जो मिलज्या लें घाल गौज मैं नयूं कैहकै धमकावैंगे
छल कै लेगे वोट थारी यो जरा जाण सै थारा।।
धरत्ती पुत्र ना बेरा होतै मैं भेद बतादयूं सारा।।
4
तेरे दो पाहयाँ नै नहीं ठिकाणा , बढ़ ज्यागी बीमारी 
नशे पते मैं पड़कै या औलाद बिगड़ज्या थारी
बालक बच्चे बिलखैंगे तेरी रोवैगी महतारी 
टोटे कै मैं फांसी खाज्या जब कर्जा चढज्या भारी
मुकेश कहै तूँ चेत बावले यो तै नाश हो लिया भारया ।।
धरती पुत्र ना बेरा हो तै मैं भेद बतदयूं सारा ।।

Saturday, 30 September 2017

बुलेट ट्रेन

बुलेट ट्रेन 
काफी चर्चा में है बुलेट ट्रेन। एक ट्रेक पर सवा लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं जबकि काकोदकर कमेटी ने कहा था कि मौजूदा रेल पटरियों के पूरे ढांचे को ठीक करने के लिए एक लाख करोड़ चाहिए । क्या बताया भला -----
बुलेट ट्रेन चलावैगा जरूर, कसूता चढ़रया इंके शरूर 
खड़या देखै किसान मजदूर,पूरे सवा लाख करोड़ गालैगा
1
इसकी जरूरत कति कोण्या, फेरबी बता क्यों ल्यावै सै
झूठे साच्चे फायदे बताकै जनता नै खामखा भकावै सै
बाकि रेलां का हाल बताऊँ, बुरी हालत इनकी दिखाऊं
जनता का मैं दुखड़ा सुनाऊं,भक्कड़ घणा कसूता बालैगा
2
दुसरे देशां मैं बुलेट ट्रेन या फेल होली बतावैं देखो
किराया आम नागरिक नहीं जमा बी दे पावैं देखो
जापान का हाल देखियो भाई, दूजे देशां मैं तबाही मचाई, फेरबी भारत मैं जागी चलाई, अडाणी अम्बानी नै पालैगा
3
अस्सी हजार करोड़ खर्च इस एक ट्रेन पै होवैगा रै
बाकी ट्रेन जाओ धाड़ कै रेल यात्री बैठया रोवैगा रै
विकास नहीं विनाश राही चाले, गरीबों कै आज पूरे घर घाले, इनै कालजे म्हारे कसूते साले,आंदोलन के बिना नहीं टालैगा
4
बेरोजगारी पै ध्यान कोण्या नौजवान मारे मारे फिरते
शिक्षा सेहत बाजार हवाले महिलावां के ये चीर चिरते
कलम चलाई रणबीर देखो, नहीं झूठी दिखाई तस्वीर देखो , स्थिति बताई घणी गंभीर देखो,हमनै यो डोबै बीच बिचालैगा

सीकर

किसानों नै सीकर मैं यो जीत का झण्डा फहराया
बाकि के तबकों नै भी उनका पूरा साथ निभाया
1
चुच्ची बच्चा सारे आगे लड़ाई के उस मैदान मैं
व्यापारी भी साथ चले विश्वास जताया किसान मैं
महिलावां नै जोर लाया डटगी जंग के मैदान मैं
सरकार बैठी थी अपनी ताकत के गुमान मैं
तेरा दिन की लड़ाई नै इस सरकार को झुकाया ।।
बाकि के तबकों नै भी उनका पूरा साथ निभाया
2
एकता कसूती बनाई किसान और अवाम नै
लीडरी पूरी निभायी कामरेड अमरा राम नै
एकता डीसीपीलिन दिखाया जनता तमाम नै
सड़क पै राजस्थान था दिन रात शुबो शाम नै
लाल सलाम किसान सभा यो झंडा लाल जिताया।।
बाकि के तबकों नै भी उनका पूरा साथ निभाया
3
केंद्र बन्या सीकर पर पूरे राजस्थान मैं छाग्या
हजारों हजार किसान कदम तैं कदम मिलाग्या
बस ट्रक ऑटो रिक्शा गजब का साथ निभाग्या
मजदूर व्यापारी ना पाछै होंसला घणा बढाग्या
छात्रों का कोये तोड़ नहीं हर तबका गेल्याँ पाया।।।
बाकि के तबकों नै भी उनका पूरा साथ निभाया
4
पचास हजार  के कर्जे किसान सभा माफ़ कराये
आठ लाख किसानों के ये कर्जे माफ़ हुये बताये
स्वामीनाथन रिपोर्ट पै ये पास्से खूब पलटवाये
आवारा पशुओं के राह भी गए आज बन्धवाये
रणबीर हफ्ते मैं फसल खरीद का हुक्म लिखाया।।
बाकि के तबकों नै भी उनका पूरा साथ निभाया।

अन्धविश्वास

कुछ लेख डेरा प्रेमियों को मुख्य रूप से दोषी के रूप में देख रहे हैं जो शायद पूरी तरह ठीक नहीं लगता । उसी को ध्यान में रखकर यह हरयाणवी रागनी प्लीज --
अन्धविश्वास
जनता नै अन्धविश्वासी बनाकै इसनै आज कौन भकावै ॥ 
देकै लालच और डर दिखाकै वोट लेकै नै राज मैं आवै ॥ 
मजदूर की मजदूरी खाज्यां ये लीला भगवन की बताते 
किसान की फसल मंडी बीच देखो लगाकै बोली उठाते 
जात धर्म पर अफवाह फ़ैलाकै आपस मैं खूब लड़वाते 
दोनों की म्हणत की कमाई बैठके महलों अंदर खाते 
भगवान की लीला बता लुटेरा पत्थरों की पूजा करवावै॥
जनता नै अन्धविश्वासी बनाकै इसनै आज कौन भकावै ॥ 
पूरी दुनिया मैं खेल धर्मों का पूंजीपति आज खेल रहे 
शोषण का सिस्टम पक्का आज मजदूर किसान झेल रहे
कितै अंधराष्ट्र वाद कितै देखे आतंक वाद नै पेल रहे 
गरीब अमीर की खाई बढाक़ै काढ़ जनता का तेल रहे 
लूट नै मर्जी यो पूंजीपति अल्लाह ईशा राम की बतावै ॥ 
जनता अन्धविश्वासी बनाकै इसनै आज कौन भकावै ॥ 
सृष्टि जब तैं वजूद मैं आयी अग्नि और हवा देवता आया 
आगै चल्या समाज तो फेर मानस नै भगवान बनाया 
कुछ देशों मैं अल्लाह आग्या कुरान का पाठ पढ़ाया 
कुछ देशों मैं ईशा मशीह नै फेर अंगद का पैर जमाया 
इस दुनिया मैं इतने धर्म क्यों सोचकै सिर यो चकरावै ॥ 
जनता अन्धविश्वासी बनाकै इसनै आज कौन भकावै ॥ 
घरां बैठकै ग्रन्थ बणाकै जमकै झूठ चलावन लागे रै 
जीभ चटोरे ऊत लूटेरे अन्धविश्वास फलावन लागे रै 
ब्रह्म पारासुर लड़की तैं देखो भोग करावन लागे रै 
आँख कान और नाक सींग मैं पुत्र जमावन लागे रै 
रणबीर सिंह अपनी कलम अन्धविश्वास खिलाफ उठावै ॥ 
जनता अन्धविश्वासी बनाकै इसनै आज कौन भकावै ||