Tuesday, 2 March 2021

स्मार्ट सिटी

 स्मार्ट सिटी

सम्राट सिटी बण्या  तो कौन बसै कौन उजड़ज्यागा ॥

किसकी पांचों घी  मैं होंगी किसका खेल बिगड़ज्यागा  ॥

1

म्हारे गाम की धरती नै सरकार कब्जाना चाहवै सै 

बिकै तीस लाख मैं किल्ला किसान बाधु पाया चाहवै सै 

बिन किल्ले आले लोगों का यो पीतलिया लिकड़ज्यागा ॥

किसकी पांचों घी मैं होंगी किसका खेल बिगड़ज्यागा ॥

2

राजस्थान मैं जाकै खरीदैं चौधरी बीस किल्ले धरती के

बिना बिसवे आला भटकै  हाल बुरे होये सैं सरती के

किसा बुरा जमाना आया यो गरीब जमा पिछड़ज्यागा ॥

किसकी पांचों घी  मैं होंगी किसका खेल बिगड़ज्यागा॥

3

पुराने गाम मैं म्हारे पै थोड़ा ए घणा सै रोजगार देखो

हाल बढ़िया नहीं सैं मुश्किल मैं जीवै परिवार देखो

नए शहर मैं कून बड़न दे यो असल उड़ै उघड़ज्यागा ॥

किसकी पांचों घी  मैं होंगी किसका खेल बिगड़ज्यागा॥

4

खेत मजूरी बचै  नहीं नए शहर मैं काम मिलै ना भाई

घरबार रूल ज्यांगे म्हारे  यो चेहरा कदे खिलै ना भाई

रणबीर सिंह की कविताई यो घेरा घणा जकड़ ज्यागा ॥

किसकी पांचों घी  मैं होंगी किसका खेल बिगड़ज्यागा॥

Wednesday, 24 February 2021

रेल रोको

 *रेल रोको का अभियान पूरे हरियाणा मैं चलाया।।*

*कई टेशनां के ऊपर सबनै मिलकै  जाम लगाया।।*

1

रोहतक जिले मैं लोगों नै कई टेशनों पै नारे लगाए

रेल नहीं जावण दी रेल पटरी पै बैठकै साथ निभाये

*किसान एकता मोर्चा जिंदाबाद यो नारा खूब गूंजाया।।*

कई टेशनां के ऊपर सबनै मिलकै  जाम लगाया।।

2

कुरुक्षेत्र कैथल भिवानी मैं महिला पुरुष आगै आये

किसानों नै भी उनकी गेल्याँ कदम तैं कदम मिलाये

*तीन कानूनों के खोट एक एक खोलकै*

*समझाया।।*

कई टेशनां के ऊपर सबनै मिलकै  जाम लगाया।।

3

जींद जिले के बरसौला मैं रेल रोको पूरा सफल करया

बामला मैं महिलाओं नै सबतैं आगै अपना कदम धरया

*पुरुष महिला नौजवानों नै आंदोलन का*

*होंसला बढ़ाया।।*

कई टेशनां के ऊपर सबनै मिलकै  जाम लगाया।।

4

यमुना नगर मैं भी टेशन पै चार घण्टे रेल रोक दई

हरियाणा वासियों नै अपनी पूरी ताकत झोंक दई

*रणबीर नै कई प्रदेशों मैं रेल रोको घणा सफल पाया।।*

कई टेशनां के ऊपर सबनै मिलकै  जाम लगाया।।

Tuesday, 23 February 2021

आर्थिक मंदी

 अर्थव्यवस्था म्हारे देश की ढांचागत संकट बीच आगी।।

संकट के हाल बतावण आली सारी बात देश मैं छागी।।
1
विकास दर बेरोजगारी के बहोत दिन आंकड़े छिपाए
इनमें फेरबदल करकै ना बढ़ता संकट ल्हको पाये
सेहत अर्थव्यवस्था की गिरी मामले सबकै साहमी आये
सरकारी अर्थशास्त्री भी आज बहोत घणे सैं घबराए
कबूल करने को मजबूर या कड़वी सच्चाई हिलागी।।
संकट के हाल बतावण आली सारी बात देश मैं छागी।।
2
इस आर्थिक मंदी का आज मजदूर वर्ग शिकार होग्या रै
इनके हकां पै देखो चौड़े यो घणा कसूता प्रहार होग्या रै
जो थोड़ा घणा बचरया था तबाह पूरा परिवार होग्या रै
संकट बढ़ता जावै देश मैं मजदूर घणा लाचार होग्या रै
मजदूर वर्ग नै आर्थिक मंदी आज कसूती ढ़ालां खागी।।
संकट के हाल बतावण आली सारी बात देश मैं छागी।।
3
आर्थिक मंदी खत्म करण नै या सरकार कानून बणावै
देशी बदेशी पूंजीपति के या सरकार तलवे चाटती पावै
लाखों करोड़ की करों मैं छूट कति देवंती नहीं शरमावै
तोहफे दे पूँजीपतियाँ नै हमनै देशभक्ति के पाठ पढ़ावै
बात पक्की इस मॉडल तैं या आर्थिक मंदी बढ़ती जागी।।
संकट के हाल बतावण आली सारी बात देश मैं छागी।।
4
यूनियन बनाने के अधिकार पूंजीपति नै ढीले करवाये
वेतन भत्ते कम करकै नै इसनै हथियार कसूत चलवाये
फिक्की के इशारयां उप्पर पूरे अमल करकै दिखलाये
सौ कानून थे मजदूरों के चार संहिताओं मैं सिमटवाये
दीन हालात या मजदूरों की रणबीर की कलम बतागी।।
संकट के हाल बतावण आली सारी बात देश मैं छागी।।

24 फरवरी जनतन्त्र बचाओ दिवस

24 फरवरी गणतंत्र बचाओ दिवस
*देश के जनतंत्र पै खतरा देखो घणा कसूता आया।।*
*घणे हुये कुर्बान देस पै जिब आजादी का राह पाया।।*
1
आबादी बधी दोगणी पर नाज चौगुणा पैदा करया
पचास मैं थी जो हालत उसमैं बताओ के जोड़ धरया
बिना पढ़ाई दवाई खजाना सरकारी हमनै रोज भरया
ईमानदारी की करी कमाई फेर किसान नै कड़े सरया
*भ्रष्टाचार बेइमानी नै क्यों सतरंगा जाल बिछाया।।*
घणे हुये कुर्बान देस पै जिब आजादी का राह पाया।।
2
फासीवादी तौर तरीके राज के आज देखण मैं आये
विरोध करैं उनपै देशद्रोह के मुकद्दमे जाते रोज बनवाये
जात पात पै बांटण के इणनैं तीर तुक्के खूब चलाये
तीन मिहने होगे किसानों नै राज कै रोज सांस चढ़ाये
*डटे हुए सैं बोर्डरां ऊपर कोण्या पाछे नै कदम हटाया।।*
घणे हुये कुर्बान देस पै जिब आजादी का राह पाया।।
3
यो दिन देखण नै के भगत सिंह नै फांसी पाई थी
यो दिन देखण नै के सुभाष बोस नै फौज बनाई थी
यो दिन देखण नै के गांधी बापू नै गोली खाई थी
यो दिन देखण नै के अम्बेडकर ने संविधान बनाई थी
*नये-नये जुमले सुणकै यो सबका सिर चकराया।।*
घणे हुये कुर्बान देस पै जिब आजादी का राह पाया।।
4
जनतंत्र बचाओ दिवस पै कसम लेवां इसनै बचावैंगे
भगत सिंह हर के राह पै जोर लाकै हम कदम बढ़ावैंगे
किसान आंदोलन के बारे मैं घर-घर अलख जगावैंगे
काले कानून वापिस होज्यां मिलकै नै हांगा लावैंगे
*रणबीर सिंह मिलकै सोचां गया बख्त किसकै थ्याया।।*
घणे हुये कुर्बान देस पै जिब आजादी का राह पाया।।

Saturday, 9 January 2021

SAHI RAM ALHA

 संघर्ष कथा

सही राम

आँखिन देखी मैं कहता हूँ, सुनी सुनायी झूठ कहाय |

गाम राम की कथा सुनाऊँ , पंचो सुनियो ध्यान लगाय |

हल और बल कुदाली कस्सी , धान बाजरा फसल गिनाय|

भैंस डोलती पूंछ मारती, गैय्या खड़ी खड़ी रम्भाय |

सुबह सवेरे हाली निकलै, गर्मी सर्दी को बिसराय|

सारा दिन वो खटे  खेत में , मिटटी संग मिटटी होई जाय |         

चाहे धूप जेठ के चलके,चाहे कोहरा दे ठिठुराय |

उसकी धर्म मशक्कत करना, उसको इनकी क्या परवाय|

लेकिन उलटी रीति ये देखो , देऊँ आपका ध्यान दिलाय |

ये दुनिया जो गौरख धंधा , मिहनत कौड़ी हाट लगाय |

हल बैलों वाला भी भूखा , जो खेतों में अन्न उगाय|

मोटे सेठ हड़प कर जाएँ , सारा माल हाथ फैलाय |

रुखा टुकड़ा वे ना पावें, डाकू चिकनी चुपड़ी खाय |

डंगर भूखे मरते मर जाय , भुस्सा उनको मिलता नाय |

जमा फसल देकर बनिए को , कर्जदार फिर भी कहलाय |

ज्यों ज्यों ढलै  उमरिया उसकी , त्यों त्यों कर्जा बढ़ता जाय |

यह चक्कर देखो होनी का, वाह फिर भी मरजाद कहाय

घर में  बेटी बीस बरस की, कुर्दी की ज्यों बढती जाय |

सेठ साहब का कर्ज न उतरै , लड़की क्योंकर ब्याही जाय |

जो भी देखे लानत भेजै ,वो क्या पडै कुंए में जाय |

बेटी भारी बोझ बाप पर, माँ को औरत रही गरियाय |

पाँच हजार मांगता समधी , उसकी चिठ्ठी पहुंची आय |

लाला उसका अपना बनकर, उंच नीच सब रहा बताय |

दुनिया में मरजाद पालनी, यह मर्दों का धर्म कहाय |

खानदान को दाग लगै  ना, बिटिया घर से देओं धकाय |

सारी दुनिया काल चबैना , क्यों फिर पगले तूं पछताय |

जाय कचैड़ी लाला जी संग , उसने दिया अंगूठा लाय |

अब वो नहीं भोमियां कोई , कर मजदूरी पेट चलाय |

छ छ बच्चे कुच्चे सारे , भूखे बिलख बिलख सो जाय |

अगन पेट में धधक रही है, घर का चूल्हा जलता नाय |

खेलन -खावन के दिन आये , सो बच्चे कमगर कहलाय |

हड्डी तोड़ें खून सुखावै , सँझा तक बेगार कराय |

आधी पारदी उजरत देकर , धक्का दें और छुट्टी  पाय |

यह अन्याय   राम  का देखो ,किस किसका दूं नाम गिनाय |

बोटो बोटी नोचें उसकी , लोहू बूँद बूँद पी जाय |

पंचो यह तो एक कहानी , गाम राम की कही सुनाय |

और न जाने कितने दुखड़े , कितने लोग रहे दुःख पाय |

ढांचा यो सारा गड़बड़ है , बुन्गत इसकी समझ न आय |

सब इन्सान बराबर जन्मे , एक पेट दो हाथ कमाय |

एक तो करता ऐश महल में , दर दर दूजा ठोकर खाय |

एक उड़ावै  हलवा पूरी, दूजा भूखा मर मर जाय |

यह इंसाफ कहाँ दुनिया में , सोचो पंचो ध्यान लगाय |

एक बना फिरता पंडत है, दूजा रहा चमार कहाय |

एक ही कुदरत एक ही माया ,एक तरह से जन्मे  माय |

फिर कोई क्यों ठाकुर बनता , दूजा हरिजन रहा कहाय |

सबरनता का गरब नशीला , त्यौरी उप्पर को चढ़ जाय |

बुलध समझ कै चमड़ी तारै, और फिर उप्पर से गिरयाय |

जिन्दा उसको आग में झोंके , तब तक नशा नहीं थम जाय |

फिर भी उसको गाड्डी मिलती, वो मिटटी में मिलता जाय |

यह कैसा कानून राम का , यह तो नहीं इंसाफ कहाय |

बेटी , बहू,माय  हरिजन की,   सरेआम इज्जत लुट जाय |

छुट्टा  सांड गाँव में डोलै, कोई नहीं सामने आय |

रात दिनों जो खेत जोतता , वो उसका मजदूर कहाय |

मलिक कोई और भूमि का , आनी ये  जागीर बताय|

उसको नहीं पता क्या मिटटी , क्या मिटटी की गंध कहलाय |

 वो बैठा है महलों अन्दर , उस तक गंध पहुँचती नॉय |

सौ रूपए के कर्ज बदले , बंधुआ सात पुश्त हों जाय |

ऐसा यह कानून राम का , ज्ञानी गुनियों ज्ञान लगाय |

सर्दी गर्मी पीठ पै झेले ,मलिक उसको रहा जुतियाय |

न्याय धर्म के नाम पै पंचो, माणस दिन दिन पिसता जाय|

मिल मजदूरों के बूते ही, चिमनी धुआं उगलती जाय |

पर एक बात सोचियो पंचो ,वो क्यों अधभूखे रह जाय |

सेठ तिजौरी भर भर गाडै , काले धान को रहा छिपाय |

मजदूरों का खून चूसता , लोहू बूँद बूँद पी जाय |

वो महलों में बैठा लेकिन उसकी पूँजी बढती जाय |

शोषण वो कर रहा मजदूर का , उसकी चर्बी बढती जाय |

वो इन्सान नहीं कोई सीधा , दीखत का वो नरम सुभाय |

आदमखोर जानना उसको, उसका दीं धर्म कोई नॉय |

झूठा उसका पोथी पत्रा, झूठे मंदिर रहा बनाय |

मिल सारी मजदूरों की है ,वो झूठा मलिक कहलाय |

मजदूरों को गली देता, हड़तालों को झूठ बताय |

छंटनी कर कर  के वो इनकी , और गुंडों से रहा पिटाय|

उसके हाथ बनैले पंजे , उसको खुनी समझो भाय |

उसकी सारी पुलिस फ़ौज है ,गौरमिंट भी वही बनाय |

वो नहीं देगा बोनुस तुमको , वो नहीं रहा स्कूल खुलाय |

छंटनी कर कर लोगों की , घाटा  ही घाटा  दिखलाय |

उसकी खातिर मारो भूख से , उसको बात लागती नॉय |

वो चमड़ी का मौत भैंसा ,उसके सींग रहे चिकनाय |

उससे लड़ना चाहो गर तो , एक्का पक्का कर लो भाय |

 उसके साथ है सारी ताकत , उसकी एक जानियो नॉय

अपनी ताकत एक जूता लो , एक साथ लेओ हाथ मिलाय |

वो खूंखार बनैला भैसा , उसे खून की गंध सुहाय |

वो रोंदेगा बस्ती को भी ,बच्चों को वो चींथत  जाय |

यह संघर्ष कथा उनकी है , सुनियो पंचो ध्यान लगाय

जिनके हाथ हथोडा केवल ,दोनाली से अड़ गया जाय

 सदियाँ से जो लुटते आये , और लूटना जिनका धर्म कहाय  |

जिनके पसीने को गंगा का ,वे गोली में मोल लगाय |

जिनके बूते दुनिया चलती, दुनिया पै हक़ उनका नाय |

सारे दिन जो खटते  पिटते, रोती उन्हें रही तरसाय |

कपडा उनको नहीं मयस्सर , दवा दारू की कौन बताय |

उस मेहनत का मौल है ,छाती में बन्दूक अड़ा य  |

राय तुम्हारी क्या है ,पंचो,क्या यह नहीं अन्याय कहलाय |

धर्म की बात तुम्हीं कह देना ,लेकिन कहना ध्यान लगाय |

अन्यायी का पक्ष न लेना , पंचो से यकीन उठ जाय |

खूनखोर नरभक्षी देखा,भेद मुखौटा रहा लगाय |

पूरी कौम के ये दुश्मन हैं , इंका तो बस नफा खुदाय |

मेहनतकश का परोपकार है ,नाफखोर की क्या परवाय |

ऊपर से ये चिकने चुपड़े ,अन्दर कोढ़ रहा गन्धाय  |

पूरी कौम को कोढ़ी कर दें ,इनसे पिंड छुडाओ भाय |

ये कलंक पूरी दुनिया पर , इंका नामोंनिशा मिटाय |

अब ये दुनिया है नहीं इनकी ,अब ये और बसालें जाय |

पर इन्सान जहाँ होगा ,इनकी पेश पडेगी नॉय |

पंचो मैंने गलत कहा क्या ,झूठ साँच देना बताय |

जिसने इनको जन्म दिया है, वो पग की जूती कहलाय |

बहन खिलौने की वस्तु है , उनको कोठे दिया बिठाय |

हक़ जीने का नारी मांगे ,उसके सिर को रहे जुतियाय |

इनकी यह मर्दूमी देखो , यह इंका दमखम कहलाय |

मांग करेँ जो हक़ अपने की , उसकी खिल्ली दे उडाय |

उसको झांसे दे दे कर ही अब तक उसको भोगे जाय |

नीलामी की यह वस्तु है , इनके मनकी समझें नॉय |

लेकिन पंचो सुनना तुम भी , एक बात देऊँ बतलाय |

 नारी  जागी है तो देखो ,अब ये हक़ छोड़ेंगी नॉय |

अब ये इनके पग की जूती , और शो पीस बनेंगी नॉय|

मर्जादों की धमकी देकर , उसको रोक सकोगे नॉय |

यह प्रतिबंध हटाना होगा , इनकी शक्ति लेओ परचाय |

शोर शराब नहीं है केवल , पक्की बात लीजियो लाय |

अब ये नहीं कोई पूजा वस्तु ,धर्म कर्म की नहीं परवाय |

एक बराबर मानव शक्ति ,एक को छोटा दिया बताय |

अब यह चालाकी नहीं होगी , सुनियो सजनो ध्यान लगाय |

शोषित पीड़ित जनता की, जो मैं कथा रहा बतलाय |

इतनी लाम्बी कथा है पंचो ,एक एक चीज सुनोगे नॉय |

ना ये किस्सा तोता मैना , ना राजा -रानी की बात |

शोषित पीड़ित जनता की ही ,मैंने आज बताई बात |

नाले के कीड़े सी दुर्गत ,मानुष छोले की हों जाय |

श्रम शक्ति के दुरूपयोग से ,बेडा कैसे पार लगाय |

मानव श्रम को बिन पहचाने , देश रसातल को हों जाय |

गाँधी उनको कम न आया ,अर्थ शाश्त्र को घुन खाय |

मैं पूछूं नेता लोगों से , पहन जो खद्दर रहे इतराय |

कुर्सी जिंका धर्म हों गयी , जनता पडों कुंए में जाय |

कब तक वो देंगे भाषण ही, कब तक वादों   की भरमार |

बहुत दिनों की बात नहीं अब , मेहनतकश हों रहे त्यार |

उनके हाथ दरांती अपनी ,और हथोडा रहे उठाय |

लस्सी और कुदाली उनकी ,हाथ बसूला पहुंचा आय |

तैयारी  पूरी है उनकी ,अब वो एक लेंय बनाय |

तब मैं आऊंगा और पूछूं ,अब क्यों छुपे किले में जाय |

कहाँ गयी बन्दूक दुनाली ,क्या तलवार गयी बल खाय |

फ़ौज ,पुलिस सब अपने भाई , वो भी शामिल हों जा आय |

वो दिन होगा सज्जनों अपना , वे जल्दी ही पहुंचे आय |

तब तुम सुनना लोकगीत भी , ढोल मजीरा तभी सुहाय |

सही राम


सेठों की यह भरै तिजोरी, लूट को उनकी रहा छुपाय।

बैंक लुटाए, खनिज लुटाए, दौलत सारी रहा लुटाय।

रेल भी बेची, तेल भी बेचा, सेल की तख्ती रहा लगाय।

सब संपत्ति सेठ की झोली, लालच फिर भी मिटता नाय।

फिर खेती पर नजर लगी तो बोला यह भी क्यूं बच जाए।

माल बहुत है इसमें प्यारे, यह भी हमको देओ दिलाय।

खेत किसानी खत्म करो तुम, भूख को दो व्यापार बनाय।

कोई भी प्रपंच रचो तुम, बस मांग हमारी देओ पुगाय।

ढ़ोंगी और प्रपंची राजा, फिर दिया उसने ढ़ोंग रचाय।

मेरा चमत्कार तुम देखो,देऊं ऐसा मैं स्वांग रचाय।

करैं भरोसा सब मुझपर, मैं ऐसा देऊं जाल फैलाय। 

अनदाता की आमद दुगनी, बस चुटकी में यूं हो जाय।

इसी ढ़ोंग की आड़ में उसने अपना जाल दिया फैलाय।

संसद उसकी, सत्ता उसकी, बैठ गया वो घात लगाय।

खेत भी उनके, फसलें उनकी, सेठों को मैं लेऊं रिझाय।

मंडी उनकी ,भाव भी उनके, गल्ला सब उनका हो जाय।

तभी कहर टूटा कुदरत का, दुनिया गयी सनाका खाय।

महामारी की आफत आयी, उसने दिया फरमान सुनाय।

घर में रहना ही अच्छा है, आपस में तुम मिलियो नाय।

कभी बजावै ताली-थाली और दीया-बाती रहा कराय।

मजदूरों की गयी मजूरी, धंधा सब चौपट हो जाए।

दुख मारी जनता रोयी, लोगों ने दी जान गवाए।

उसको फिकर रही सेठों, जनता की कुछ सुनता नाय।

विपदा को अवसर में बदलो, हांक यही बस रहा लगाय।

जनता को विपदा ने मारा, पर उसने अवसर लिया बनाय।

पहले हक मारा मजूर का, सेठों का दिया दास बनाय।

खेत-किसानी पर फिर झपटा, मौका उसने छोड़ा नाय।

ढोंग रचाया, स्वांग रचाया, मीठी बातें रहा बनाय।

शीश नवा कर, बात बना कर, मैं दूंगा सबको भरमाय।

लेकिन शैतानी चेहरा वो अनदाता से छुपता नाय।

भरम का पर्दा फाड़ के उसने दिनी यह हुंकार लगाय।

भोला-भाल हूं मैं बेशकं, पर हक अपना छोड़ूंगा नाय।

हक अपने की खातिर फिर वह दिल्ली बॉडर पंहुचा आय।

उस बॉडर पर बेटे बैठे, इस पर बैठ गया खुद आय।

जय जवान और जय किसान का नारा सच्चा दिया बनाय।

जालिम भी तो जालिम ही था, उसमें दया-धर्म कुछ नाय। 

छेड़ दिया प्रचार पुराना, झूठा राग रहा सुनवाय।

देशद्रोही और बिचौलिए, सब खालिस्तानी रहा बताय।

खाए और अघाय कहता, कहता दुश्मन रहा भरमाय।

बाहरी मदद पंहुचती उनको, वे किसान बिल्कुल भी नाय।

चैनल-चैनल बात चलायी, झूठी बातें दी फैलाय।

फिर भी पेश गयी उसकी, किसान का निश्चय टूटे नाय।

काले है कानून तुम्हारें, जब तक रद्द करोगे नाय।

एम एस पी पर फसल हमारी, जब तक खरीद करोगे नाय।

हम बैठे हैं इस बॉडर पर, हमको हटा सकोगे नाय।

पाला मांड दिया बैरी ने, पीछे हमको हटना नाय।

राजाजी संग सेठ-ब्यौपारी, प्रजा इधर जुटी है आय।

जीत हमारी होगी निश्चित, अब दीनी ललकार लगाय।

ऐसी यह हुंकार लगायी, थर-थर बैरी है थर्रराय।