Sunday, 28 December 2025

नया साल

1****
नया साल मुबारक एक रागनी के माध्यम से 
फासीवाद का शिकंजा सत्ता नए साल मैं बढावैगी।।
इसके विरोध मैं या जनता सडकां के ऊपर आवैगी।।
1
यो बेरोजगारी का मुद्दा इसका कितै बी जिकर कोन्या
फांसी खा खाकै किसान मरैं इसका कोय फिकर कोन्या 
आठ जनवरी नै देश मैं किसानी गांव बंध करावैगी।।
2
शिक्षा म्हंगी इलाज महंगा गरीब जमा निचौड़ दिया
असंगठित मजदूर मारया सारा कानून मरौड़ दिया
मजदूर कर्मचारी यूनियन दिल्ली मैं विरोध जतावैगी।।
3
पुलवामा कदे सीएए ल्यावैं जात धर्म पै बांट रहे
आर्थिक संकट के हल तैं शाह मोदी जी नाट रहे
नये साल मैं बैर आपस का सत्ता और घणा बधावैगी।।
4
जात धर्म पै लडां नहीं हम असली मांग उठावांगे
हो एकजुट नए साल मैं हम धर्मान्धता नै हरावांगे
देश की जनता मिलकै रणबीर बहुविविधता बचावैगी।।
2*****
साल 26
नया साल चौखे ब्योन्त आल्यां का
नए  साल मैं चौखे ब्यौंत आला खूबै काच्चे काटैगा भाई रै ॥ 
ऑन लाइन पर काम करावैगा बढ़िया स्कीम चलाई रै ॥ 
1
मॉल घने गजब के सब कुछ मिलै एक छत नीचै 
बाहर खड़या गरीब तो अपने खाली पेट नै भींचै 
ब्यौंत आला घरां बैठ करै बुकिंग जहाज हवाई रै ॥ 
2
अपोलो बरगे फाइव स्टार अस्पताल गजब खोले 
इलाज घना मंहगा करया सुनकै म्हारा हिया डोले 
गरीब मरो सड़कै नै कहवण की ये मुफ्त दवाई रै ॥ 
3
एयर कंडीशन्ड जीवन का न्यारा यो संसार बनाया 
स्कूल घर कार अस्पताल सारै इसका जाल बिछाया 
नये साल की आज रात नै जावैगी धूम मचाई रै ॥ 
मुबारक क्यांकि अर किसनै थोड़ा सै गम्भीर सवाल 
इंकलाब जिंदाबाद ला नारा किया सै गजब कमाल 
जनता नै बेचैनी अपनी पूरी दुनिया ताहिं बताई रै ॥ 
सब रंगां का समावेश भारत देश हमारा देश होवै 
जात पात और मजहब का आड़ै ना यो क्लेश होवै 
रणबीर सोच समझ कै करता अपनी  कविताई रै ॥
3******
नया साल 2026
हम नए साल में कदम मंजिल की तरफ बढ़ाएंगे ॥ 
हमारी बहुविविधता को दे हर क़ुरबानी बचाएंगे ॥ 
1
गुणवत्ता वाली पढ़ाई वास्ते  जनता लाम बन्द करेंगे 
सबको सस्ता इलाज मिले ऐसा मिलके प्रबंध करेंगे
निर्माण के उदाहरण हम करके सबको दिखाएंगे ॥ 
हमारी बहुविविधता को दे हर क़ुरबानी बचाएंगे ॥ 
2
अन्ध विश्वास के खिलाफ लंबा चलाएं एक अभियान 
सबका मिलके होगा प्रयास बने संवेदनशील इंसान 
प्रति गामी विचार को  वैज्ञानिक आधार से  हराएंगे ॥ 
हमारी बहुविविधता को दे हर क़ुरबानी बचाएंगे ॥ 
3
मिल करके करेंगे विरोध  सभी दलित अत्याचार का 
महिला समता समाज में हो मुद्दा बनायेंगे प्रचार का 
रोजगार मिले सबको ये हम सब अभियान चलाएंगे ॥ 
हमारी बहुविविधता को दे हर क़ुरबानी बचाएंगे ॥ 
4
सद्भावना बढे समाज में नफरत का विरोध करेंगे 
पूरे समाज का विकास हो इस पे पूरा शोध करेंगे 
नया साल मुबारक हो रणबीर आगे बढ़ते ही जायेंगे ॥
हमारी बहुविविधता को दे हर क़ुरबानी बचाएंगे ॥
4*****
 2026 का साल 
आज नया साल शुरू होग्या इसमैं नया हिंदुस्तान के चाहवै सै।।
किसानी संघर्ष फेर उठ लिया देखो जिकरा सुणण मैं आवै सै।।
1
आंदोलन कारी किसानों को म्हारा सै क्रांतिकारी सलाम भाई  
जो किसान म्हारे शहीद होगे इतिहास मैं होग्या नाम भाई 
आज किसानी संघर्ष हटकै अपनी मांग जोर लगा उठावै सै।।
 किसानी संघर्ष फेर उठ लिया देखो जिकरा सुणण मैं आवै सै।।
2
देश मैं इंसानियत हटकै उभरै हम इस साल मैं हाँगा लावांगे
म्हारा प्रजातंत्र फेर हुँकार भरै मिलकै संविधान नै बचावांगे
इस लड़ाई का राह हमनै यो किसानी संघर्ष सही दिखावै सै।।
किसानी संघर्ष फेर उठ लिया देखो जिकरा सुणण मैं आवै सै।।
3
कदर जनता की आवाज की हटकै आवै म्हारे हिंदुस्तान मैं 
इज्जत होवै गरीब कमेंरे की होज्या शांति पूरे ही जहान मैं
हो गजब का भारत म्हारा जनता इंकलाब का नारा लावै सै।।
किसानी संघर्ष फेर उठ लिया देखो जिकरा सुणण मैं आवै सै।।
इस साल मैं ईसा माहौल बनै इंसान नै पूरा सम्मान मिलै
कहै रणबीर नहीं लुटैं कमेरे उन सबका हट कै चेहरा खिलै 
संयुक्त किसान मोर्चे की जीत नए समाज की राह बतावै सै। 
किसानी संघर्ष फेर उठ लिया देखो जिकरा सुणण मैं आवै सै।।
5******
 *2026 का नया साल* 
*आज नया साल शुरू होग्या हर हिंदुस्तानी इसमैं के चाहवै रै ।।*
*बेरोजगारी कति खत्म होज्या स्वास्थ्य शिक्षा सबनै मिल ज्यावै रै।।*
1
आंदोलन कारी किसानों को म्हारा सै क्रांतिकारी सलाम भाई  
जो किसान म्हारे शहीद होगे इतिहास मैं होग्या नाम भाई 
*बाइस मैं भी संघर्ष जीत्या था सरकार  वायदे नहीं पुगावै रै।।*
*बेरोजगारी कति खत्म होज्या स्वास्थ्य शिक्षा सबनै मिल ज्यावै रै।।*
2
देश मैं इंसानियत हटकै उभरै हम इस साल मैं हाँगा लावांगे
म्हारा प्रजातंत्र फेर हुँकार भरै मिलकै संविधान नै बचावांगे
*इस लड़ाई का राह हमनै यो किसानी संघर्ष सही दिखावै रै।।*
*बेरोजगारी कति खत्म होज्या स्वास्थ्य शिक्षा सबनै मिल ज्यावै रै।।*
3
कदर जनता की आवाज की हटकै आवै म्हारे हिंदुस्तान मैं 
इज्जत होवै गरीब कमेंरे की होज्या शांति पूरे ही जहान मैं
*हो गजब का हिंदुस्तान म्हारा जनता ये नारे आज गूंजावै रै।।*
*बेरोजगारी कति खत्म होज्या स्वास्थ्य शिक्षा सबनै मिल ज्यावै रै।।*
इस साल मैं ईसा माहौल बनै इंसान नै पूरा सम्मान मिलै
कहै रणबीर नहीं लुटैं कमेरे उन सबका हट कै चेहरा खिलै 
*इसकी खातर करां संघर्ष शहीद भगत सिंह  राह दिखावै रै।* 
*बेरोजगारी कति खत्म होज्या स्वास्थ्य शिक्षा सबनै मिल ज्यावै रै।।* 


6*****
2026 का साल 
आज नया साल शुरू होग्या इसमैं नया हिंदुस्तान के चाहवै सै।।
किसानी संघर्ष टीकरी बॉर्डर का इसका जिकरा सुणण मैं आवै सै।।
1
आंदोलन कारी किसानों को म्हारा सै क्रांतिकारी सलाम भाई  
जो किसान म्हारे शहीद होगे इतिहास मैं होग्या नाम भाई 
आज देश किसानी संघर्ष का उभार फेर यो दिखावै सै।।
 
2
देश मैं इंसानियत हटकै उभरै हम इस साल मैं हाँगा लावांगे
म्हारा प्रजातंत्र फेर हुँकार भरै 
मिलकै संविधान बचावांगे
इस लड़ाई का राह हमनै यो किसान मजदूर संघर्ष दिखावै सै।।

3
कदर जनता की आवाज की हटकै आवै म्हारे हिंदुस्तान मैं 
इज्जत होवै गरीब कमेंरे की होज्या शांति पूरे ही जहान मैं
हो गजब का भारत म्हारा जनता इंकलाब का नारा लावै सै।।
इस साल मैं ईसा माहौल बनै इंसान नै पूरा सम्मान मिलै
कहै रणबीर नहीं लुटैं कमेरे उन सबका हट कै चेहरा खिलै 
इंकलाब जिंदाबाद का नारा नए समाज की राह बतावै सै।।
7******
 नए साल का सपना 
नया साल 2026
पूरा साल चल्या गया यो दो हजार पच्चीस साहूकारां का।।
दो हजार छब्बीस मैं हो आच्छा  हाल  मेहनत कारां का।।
1
सर्व समावेशी शिक्षा हो स्कूल होवैं एक समान 
हरेक जात का सम्मान हो भाईचारा हो बलवान 
मरीज डॉक्टर का मेल हो इलाज पावै हर इंसान 
फसल कीमत मिल पावै फलें फुलें म्हारे किसान 
पर्दाफाश होज्या धर्म के आज के इन ठेकेदारां का।।
दो हजार छब्बीस मैं हो आच्छा  हाल  मेहनत कारां का
2
मिलावट म्हारे समाज मैं नहीं टोही पावै चाहवां
नफरत का जहर समाज नै आज ना खावै चाहवां
बेरोजगारी कम होवै इसा माहौल आवै चाहवां 
कोये मानस प्रदेश में ना भूखा सो ज्यावै चाहवां 
होवै महिला महफूज ना जिकरा बचै बलात्कारां का।।
दो हजार छब्बीस मैं हो आच्छा  हाल  मेहनत कारां का
3
म्हारा यो सबका हरियाणा गूँज उठै यो नारा भाई
छुआछूत खत्म हो सुधरै यो वातावरण म्हारा भाई
सरकार करै ख्याल बणै गरीबां का साहरा भाई
पोर्न फिल्म पै रोक लागै नशे तैं मिलै छुटकारा भाई
या जनता राह बाँधेगी देश भर मैं इन बदकारां का ।।
दो हजार छब्बीस मैं हो आच्छा  हाल  मेहनत कारां का।।
4
युवा नै रोजगार मिलै कति ना फिरै आवारा भाई
सुख का सांस लेवै सरतो सुखी हो करतारा भाई
विकास चालै सही राही सही होवै बंटवारा भाई
संविधान के अनुसार चलै हिंदुस्तान यो म्हारा भाई
रणबीर सिंह छब्बीस साल हो मेहनत के अदाकाराँ का ।।
दो हजार छब्बीस मैं हो आच्छा  हाल  मेहनत कारां का।।

No comments: